विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का आरोप:देवरिया में 73 पासपोर्ट के साथ एजेंट गिरफ्तार

अनुग्रह नारायण शाही | देवरिया25 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

देवरिया में विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से पासपोर्ट और दूसरे दस्तावेज लेने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 73 पासपोर्ट और गल्फ हेल्थ काउंसिल (GHC) से अधिकृत नहीं मेडिकल सेंटरों की रसीदें बरामद हुई हैं। सदर

.

अमेठी मंदिर के पास चला रहा था कार्यालय

कोतवाल शशीभूषण राय ने बताया कि आरोपी की पहचान अजय प्रताप सिंह (43), पुत्र स्व. श्रीदेवी सिंह, निवासी फतेहपुर टोला गिदहा, थाना रुद्रपुर के रूप में हुई है। वह शहर में अमेठी मंदिर के पास खोराराम रोड पर ओम साई टेक्निकल टेस्ट सेंटर नाम से कार्यालय चला रहा था। आरोप है कि इस सेंटर के संचालन के लिए उसके पास वैध लाइसेंस नहीं था।

नौकरी का झांसा देकर लेते थे पासपोर्ट और दस्तावेज

पुलिस को सूचना मिली थी कि कार्यालय के जरिए लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दिया जा रहा है। आवेदकों को कार्यालय बुलाकर उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज लिए जाते थे। आरोप है कि उनकी रकम भी अपने पास रख ली जाती थी।

पुलिस को यह जानकारी भी मिली कि आवेदकों का मेडिकल परीक्षण ऐसे पैथोलॉजी सेंटरों में कराया जा रहा था, जो गल्फ हेल्थ काउंसिल (GHC) से अधिकृत रूप से पंजीकृत नहीं हैं। जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

73 पासपोर्ट और मेडिकल रसीदें बरामद

पुलिस ने मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे अमेठी मंदिर के पास से अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया। उसके पास से 73 पासपोर्ट और GHC से गैर-अधिकृत मेडिकल सेंटरों की रसीदें बरामद हुईं।

सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 336(3), 338, 340(2) और उत्प्रवास अधिनियम, 1983 की धारा 10/24 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links