बेकाबू कार ने मां-बेटी समेत लोगों को मारी टक्कर:फर्रुखाबाद में महिला की मौत, घर में गाड़ी घुसने से 3 लोग घायल

फर्रुखाबाद29 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने मां-बेटी और बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी। हादसे में संतोषी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राम

.

मां-बेटी को टक्कर मारने के बाद बाइक सवारों को रौंदा

हादसा अचरा मार्ग पर सलेमपुर के पास हुआ। बताया गया कि कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रही सलेमपुर निवासी चंद्रभान की पत्नी संतोषी और उनकी बेटी रोजी से टकरा गई। दोनों पैदल अपने दूसरे मकान की ओर जा रही थीं।

इसके बाद कार ने सड़क किनारे बाइक के पास खड़े गांव बांसूडाडा निवासी राजीव कुमार को टक्कर मार दी। आगे जाकर सोनू और अजय की बाइक को भी टक्कर मारी। इसके बाद कार रामनिवास उर्फ लालू के मकान में जा घुसी। टक्कर से मकान का गेट क्षतिग्रस्त हो गया।

कार की चपेट में आए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से संतोषी और देवेश को लोहिया अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने संतोषी को मृत घोषित कर दिया। रोजी और एक अन्य घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। गंभीर हालत में देवेश को भी लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेती करके परिवार चलाते हैं चंद्रभान

बताया गया कि चंद्रभान खेती-बाड़ी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटियां और दो बेटे हैं। एक बेटी की शादी हो चुकी है। हादसे के समय संतोषी अपनी बेटी के साथ दूसरे मकान की ओर जा रही थीं। संतोषी की मौत से परिवार में मातम है और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अस्पताल प्रशासन जब शव को मोर्चरी में रखवाने लगा तो बेटियों ने इसका विरोध किया। बाद में पिता और अन्य रिश्तेदारों के पहुंचने पर वे राजी हुईं, जिसके बाद शव मोर्चरी में रखवाया गया।

खराब बाइक ठीक कराने जा रहे देवेश को भी मारी टक्कर

हादसे में घायल देवेश ने बताया कि वह अपनी खराब बाइक को पैदल ही ठीक कराने ले जा रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई और उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसका पैर टूट गया। गंभीर हालत में उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने जाम लगाया, कार पर पथराव भी किया

हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। कुछ ग्रामीणों ने कार पर ईंट-पत्थर भी चलाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। कार में दो छोटे बच्चे भी सवार थे, जिन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links