मतदाता सूची के सत्यापन के लिए घर-घर जाएंगे बीएलओ:गौतमबुद्धनगर में 17 नवंबर से अभियान, मेधा रूपम ने प्रशिक्षण में दिए निर्देश

गौतम बुद्ध नगर2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में सोमवार को नोएडा, दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों के बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) और सुपरवाइजरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी मेधा रूपम ने इसकी अध्यक्षता की। प्रशिक्षण आगामी 1

.

मेधा रूपम ने अभियान की तैयारियों की समीक्षा की और बीएलओ को अपने क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना अभियान की प्राथमिकता है।

उन्होंने नवयुवाओं, महिलाओं, दिव्यांगजनों और पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिकों के पंजीकरण पर जोर दिया। मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अपडेट रखने के लिए राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (बीएलए) के साथ तालमेल करने को भी कहा गया।

आरडब्ल्यूए, एओए, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक इकाइयों की भागीदारी से विशेष मतदाता शिविर लगाने के निर्देश दिए गए। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अभियान की प्रगति की रोज समीक्षा करने को कहा गया।

अच्छा काम करने वाले बीएलओ और सुपरवाइजरों को जिला प्रशासन सम्मानित करेगा। प्रशिक्षण के अंत में बीएलओ और सुपरवाइजरों की जानकारी परखने के लिए क्विज भी हुआ। मेधा रूपम ने पात्र नागरिकों से अभियान में हिस्सा लेने की अपील की।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links