- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Gautambudh nagar
- Greater Noida Traffic Constable Controversy | ADCP Manisha Singh Probe
ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान करने पर विवाद:ट्रैफिक कांस्टेबल लाइन हाजिर, एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह को जांच सौंपी
- कॉपी लिंक

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर घंटा चौक पर ढकी नंबर प्लेट वाली कार का चालान काटने के बाद विवाद हो गया। इसके बाद ट्रैफिक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया। मामले की जांच एडीसीपी ट्रैफिक मनीषा सिंह को सौंपी गई है।
आरोप है कि कांस्टेबल ने वरिष्ठ अधिकारियों से अभद्रता की और उनकी बात अनसुनी की। डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए अपने कार्यालय बुलाया।
जानकारी के अनुसार, 16 नवंबर की शाम हेड कांस्टेबल नकुल सूरजपुर घंटा चौक पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान यामाहा तिराहा की ओर से आ रही हुंडई क्रेटा कार को रोका गया। जांच में कार की आगे और पीछे की नंबर प्लेट सफेद कागज से ढकी मिलीं।
कांस्टेबल ने चालक को कार से बाहर आने के लिए कहा, लेकिन वह बाहर नहीं आया। इसके बाद यातायात नियमों के उल्लंघन में 30 हजार रुपये का चालान काटा गया।
कार सवार युवक ने कार्रवाई से नाराज होकर अपने पिता को फोन किया। उसके पिता नॉलेज पार्क कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार हैं। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। वहां एसओजी टीम को भी बुलाया गया। कांस्टेबल ने टीआई और टीएसआई को घटना की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में घंटा चौक पर खड़ी क्रेटा कार की नंबर प्लेट पर सफेद कागज चिपका दिख रहा है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि उनकी पत्नी लंबे समय से बीमार हैं और उनका बेटा अस्पताल से जरूरी दस्तावेज लेने कार से गया था। उन्होंने कांस्टेबल से अभद्रता के आरोपों को निराधार बताया।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, अपराधियों को पकड़ने या गोपनीय कार्रवाई के दौरान कई बार ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल होता है, जिनकी नंबर प्लेट ढकी रहती है।
डीसीपी ट्रैफिक सैय्यद अली अब्बास के अनुसार, पूछताछ के दौरान कांस्टेबल का बात करने का लहजा निंदनीय था और उसने वरिष्ठ अधिकारियों की बात अनसुनी की। इसी आधार पर उसे फिलहाल लाइन हाजिर किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















