गोरखपुर में टीबी मरीजों की पहचान अब और भी आसान:AI एक्स-रे मशीन से होगी जांच, गांवों-हेल्थ कैंपों में मौके पर स्क्रीनिंग हो सकेगी

आंचल द्विवेदी | गोरखपुर23 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

गोरखपुर में टीबी की शुरुआती दौर में ही पहचान करने और इस पर तेजी से काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बड़ा कदम उठाया है। शनिवार को शहर के टीबी क्लिनिक में CMO डॉ. नंद लाल कुशवाहा ने अत्याधुनिक पोर्टेबल 'AI हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन' का उद्घाटन किया।

इस मशीन की मदद से अब बहुत कम समय में एक्स-रे जांच कर संदिग्ध टीबी मरीजों की पहचान की जा सकेगी। खास बात यह है कि पोर्टेबल होने के कारण इसे आसानी से गांवों, दूरदराज के इलाकों और हेल्थ कैंपों में ले जाकर मौके पर ही लोगों की स्क्रीनिंग की जा सकेगी।

टीबी मुक्त अभियान को मिलेगी रफ्तार इस नई तकनीक का मुख्य उद्देश्य टीबी के संभावित मरीजों की जांच प्रक्रिया को आसान और तेज बनाना है। इस मशीन के आने से जांच के लिए लोगों को बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। समय रहते बीमारी पकड़ में आने से मरीजों का इलाज भी जल्द शुरू हो सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि सामुदायिक स्तर पर और हेल्थ कैंपों में इसके इस्तेमाल से ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जांच की सुविधा पहुंचेगी, जिससे जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान को नई रफ्तार मिलेगी।

टीबी क्लिनिक में CMO डॉ. नंद लाल कुशवाहा ने अत्याधुनिक पोर्टेबल 'AI हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन' का उद्घाटन किया।
टीबी क्लिनिक में CMO डॉ. नंद लाल कुशवाहा ने अत्याधुनिक पोर्टेबल 'AI हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन' का उद्घाटन किया।

हासिल करेंगे टीबी मुक्त भारत का लक्ष्य- CMO उद्घाटन के मौके पर सीएमओ डॉ. नंद लाल कुशवाहा ने कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल बेहद जरूरी है। इस तरह की पहल से मरीजों की जल्द पहचान करने और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने में बड़ी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि 'टीबी मुक्त भारत' के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में गोरखपुर के लिए यह एक अहम कदम साबित होगा।

अधिकारी और टीबी क्लिनिक का स्टाफ रहा मौजूद इस दौरान डॉ. विराट स्वरूप श्रीवास्तव, डीपीएम पंकज आनंद, पीपीएम अभय नारायण मिश्रा, पीपीएम मिर्जा आफताब बेग, डीपीटीसी राजेश सिंह, एक्स-रे तकनीशियन सत्य प्रकाश भारती व अमन, अमित द्विवेदी, टीएसयू (TSU) टीम के सदस्य और टीबी क्लिनिक के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

.

    UP Latest News Today

    Today Weather Update

    Our Group Site Links