ई-रिक्शा चालक बोला- इतना कमाते हो, किराया नहीं दे रहे:हमीरपुर में दरोगा बोले- मेरे पास फुटकर पैसे नहीं; ड्राइविंग लाइसेंस दिखाओ, VIDEO

मनोज कुमार | हमीरपुर1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

हमीरपुर में ई-रिक्शा से सफर करने के बाद 10 रुपए किराया मांगने पर दरोगा धर्मराज यादव और चालक के बीच बहस हो गई।

.

किराया मांगने से नाराज दरोगा चालक को नियम-कानून समझाने लगे और उससे लाइसेंस मांग लिया। घटना का वीडियो रविवार शाम करीब 6 बजे सामने आया है।

दरोगा रविवार दोपहर डाकघर से लक्ष्मीबाई तिराहे तक ई-रिक्शा से गए थे। धर्मराज यादव सुमेरपुर थाने में तैनात थे। उन्हें पहले ही पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। 30 नवंबर को वे सेवानिवृत्त होंगे।

देखिए 3 तस्वीरें…

बिना रिक्शा चालक को किराया दिए दरोगा धर्मराज यादव पैदल ही आगे बढ़ने लगे।
बिना रिक्शा चालक को किराया दिए दरोगा धर्मराज यादव पैदल ही आगे बढ़ने लगे।
रिक्शा चालक के रुपए मांगने पर दरोगा ने पूछा- तुम्हारा ड्राइविंग लाइसेंस कहां है?
रिक्शा चालक के रुपए मांगने पर दरोगा ने पूछा- तुम्हारा ड्राइविंग लाइसेंस कहां है?
रिक्शा चालक ने जैसे ही किराये की मांग की, नाराज दरोगा उसे कानून का पाठ पढ़ाने लगे।
रिक्शा चालक ने जैसे ही किराये की मांग की, नाराज दरोगा उसे कानून का पाठ पढ़ाने लगे।

किराया मांगने पर चालक से मांगा लाइसेंस

वायरल वीडियो में दरोगा धर्मराज यादव ई-रिक्शा में चार सवारियां बैठाने का नियम बताते हुए चालक से लाइसेंस मांगते नजर आ रहे हैं। इस पर चालक कहता है, 'इतना कमाते हो और किराया नहीं दे रहे।' बाद में दरोगा कहते हैं कि उनके पास फुटकर पैसे नहीं हैं।

दरोगा धर्मराज ई-रिक्शा चालक से कहते हैं, कि तुम ड्राइविंग लाइसेंस दिखाओ, मैं तुम्हें 10 की जगह 20 रुपए दूंगा।
दरोगा धर्मराज ई-रिक्शा चालक से कहते हैं, कि तुम ड्राइविंग लाइसेंस दिखाओ, मैं तुम्हें 10 की जगह 20 रुपए दूंगा।

सोमवार को सेवानिवृत्त होंगे दरोगा

बताया गया कि दरोगा धर्मराज यादव सुमेरपुर थाने में तैनात थे। उन्हें पहले ही पुलिस लाइन भेजा जा चुका है। सोमवार को वे सेवानिवृत्त होंगे।

सुमेरपुर थाना प्रभारी राममोहन राय ने कहा- उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि दरोगा धर्मराज यादव को पुलिस लाइन भेजा जा चुका है और वे सोमवार को रिटायर होंगे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links