- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Hardoi
- Hardoi Murder Case | Man Found Dead With Weapon At Crime Scene
BREAKINGहरदोई में अधेड़ बांका मारकर हत्या:सिर पर रखा मिला हथियार, रिटायर्ड दरोगा की कार सर्विस की दुकान पर काम करता था
- कॉपी लिंक

हरदोई में नवीन मंडी के पास मंगलवार शाम करीब 4 बजे एक अधेड़ की बांका मारकर हत्या कर दी गई। खून से लथपथ उसका शव खेत में पड़ा मिला। उसके चेहरे पर ही बांका रखा था।
आसपास के लोगों ने शव देख पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
मृतक की पहचान अतरौली थाना क्षेत्र के देवपाई मजरा महगवां निवासी सतीश कुमार शुक्ला के रूप में हुई है। सतीश, रिटायर्ड दरोगा अशोक कुमार तिवारी के सर्विस सेंटर पर गाड़ियों की धुलाई का काम करता था। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए।
हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हत्या किसने और किस वजह से की।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















