- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Jalaun
- Jalaun Fire News | Godown Gutted In Short Circuit At At Town
जालौन में जनरल स्टोर के गोदाम में आग लगी:शॉर्ट सर्किट से लाखों का सामान जलकर राख, 1 घंटे बाद पहुंची दमकल टीम
- कॉपी लिंक

जालौन के एट कस्बे में मंगलवार रात करीब 9 बजे शॉर्ट सर्किट से जनरल स्टोर के गोदाम में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। गोदाम संचालक काजी हिमायत अली ने नुकसान की बात कही है। घटना एट कोतवाली क्षेत्र की है।
सामान बचाने की कोशिश नाकाम
आग लगते ही गोदाम में रखा सामान बचाने के लिए लोगों ने कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी।

एक घंटे बाद पहुंची दमकल टीम
सूचना मिलने पर एट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू की। आरोप है कि सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक आग फैलती रही। दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया।
15 दिन बाद बेटी की शादी
गोदाम संचालक काजी हिमायत अली की बेटी की शादी 15 दिन बाद होनी है। आग में लाखों रुपये का सामान जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















