झांसी रेलवे के TTE रवि शिकरवार बने बुंदेलखंड केसरी:तीन मिनट में जीता कुश्ती का मुकाबला, महिला पहलवानों ने भी दिखाए दांव पेंच

झांसी18 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
गदा लिए बुंदेलखंड केसरी बने पहलवान/रेलवे के टीटीई रवि शिकरवार। - Dainik Bhaskar
गदा लिए बुंदेलखंड केसरी बने पहलवान/रेलवे के टीटीई रवि शिकरवार।

झांसी के मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में रेलवे के टीटीई रवि शिकरवार ने बुंदेलखंड केसरी का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में रवि शिकरवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवम यादव को नॉकआउट कर शानदार जीत दर्ज की।

.

मुकाबले के दौरान दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी, लेकिन रवि शिकरवार के दमदार दांव और बेहतर प्रदर्शन के आगे शिवम यादव टिक नहीं सके।

निर्णायक मुकाबले में रवि ने नॉकआउट करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। उनकी जीत के साथ ही स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में पुरुष पहलवानों के मुकाबलों के साथ महिला वर्ग की कुश्ती भी कराई गई। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई महिला पहलवानों ने मैट पर उतरकर अपनी कुश्ती कला का प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों के बीच भी कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

उन्होंने विरोधी पहलवानों को पटखनी देने के लिए अलग-अलग दांव-पेंच आजमाए। महिला वर्ग की कुश्ती ने प्रतियोगिता को और रोमांचक बना दिया। दर्शकों ने पहलवानों के प्रदर्शन पर तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मैट पर झांसी के पहलवानों ने दिखाया दम

प्रतियोगिता में झांसी जिले के पहलवानों ने मैट पर शानदार प्रदर्शन किया। स्थानीय पहलवानों ने अपने मुकाबलों में तकनीक, ताकत और फुर्ती का परिचय दिया। उनके प्रदर्शन से यह साफ नजर आया कि जिले में कुश्ती के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है।

गांवों और छोटे इलाकों से निकलकर अखाड़ों में अभ्यास करने वाले युवा पहलवान भी बड़े स्तर पर मुकाबला करने की क्षमता रखते हैं। हालांकि, इन खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाओं और नियमित प्रतियोगिताओं की जरूरत है।

कुश्ती के जानकारों का मानना है कि झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र में पारंपरिक कुश्ती की मजबूत पहचान रही है। यहां के पहलवान लंबे समय से अखाड़ों में मेहनत कर अपनी कला को निखारते रहे हैं। अब मैट पर होने वाली कुश्ती में भी स्थानीय खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ रही है। ऐसे में यदि उन्हें आधुनिक तकनीक और खेल विज्ञान के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाए, तो वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

सुविधाओं का अभाव, दिग्गज पहलवान नाखुश प्रतियोगिता के दौरान कुश्ती के क्षेत्र से जुड़े दिग्गज पहलवान और कोच सुविधाओं के अभाव को लेकर नाखुश नजर आए। उनका कहना था कि झांसी में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें जिस स्तर की सुविधाएं मिलनी चाहिए, वे अभी उपलब्ध नहीं हैं। कुश्ती जैसे खेल में नियमित अभ्यास के साथ बेहतर मैट, प्रशिक्षण उपकरण, प्रशिक्षित कोच और खिलाड़ियों की फिटनेस पर विशेष ध्यान देना जरूरी होता है।

बुंदेलखंड केसरी बने रवि शिकरवार के कोच पीटर का मानना है कि केवल प्रतियोगिताएं आयोजित कराने से खिलाड़ियों का स्तर नहीं बढ़ेगा, बल्कि उन्हें सालभर अभ्यास और तैयारी के लिए उचित व्यवस्था भी उपलब्ध करानी होगी।

खिलाड़ियों को चोट से बचाव, खानपान, शारीरिक क्षमता और तकनीकी प्रशिक्षण के लिए भी बेहतर सुविधाओं की जरूरत है। यदि इन व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए, तो झांसी के पहलवानों को बड़े शहरों की ओर जाने की मजबूरी कम होगी और वे अपने ही जिले में रहकर बेहतर तैयारी कर सकेंगे।

ये रहे मौजूद

झांसी में खिलाड़ियों के साथ हर समय खड़े रहकर उन्हें आर्थिक सहायता देने वाले डॉक्टर रोहित पांडेय ने दिव्यांग पहलवान को हर माह आर्थिक सहायता दी। उनके अलावा कार्यक्रम में वरिष्ठ बहुज समाज पार्टी की नेता और समाजसेवी डॉ. अनुराधा शर्मा, समाजवादी पार्टी के नेता अरविंद वशिष्ठ समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links