घाटमपुर मन की बात सुनकर नशामुक्त समाज का दिया संदेश:साँखाहारी में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का 140वां एपिसोड, बूथ बैठक भी की

अभिनव अवस्थी | घाटमपुर6 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

घाटमपुर। नौरंगा मंडल के ग्राम साँखाहारी में रविवार को भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उपेंद्र पासवान ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 140वां एपिसोड सुना।

.

इस दौरान प्रधानमंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने और नशामुक्त युवा अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। उन्होंने साइबर अपराध से बचाव में संचार साथी प्लेटफॉर्म की भूमिका, सरकारी कर्मचारियों के कौशल विकास के लिए आईगॉट कर्मयोगी, स्वस्थ जीवनशैली, साइकिलिंग और खाद्य तेल का उपयोग 10 प्रतिशत कम करने जैसे विषयों पर विचार रखे। साथ ही स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

जिलाध्यक्ष उपेंद्र पासवान ने कहा कि मन की बात जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव का सशक्त मंच है। कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को गांवों और बूथों तक पहुंचाएं। इसके बाद बूथ संख्या 351 पर संगठनात्मक बैठक हुई। इसमें आगामी कार्ययोजना, बूथ सशक्तीकरण और जनसंपर्क गतिविधियों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला मीडिया प्रभारी मयंक अवस्थी, मंडल अध्यक्ष संदीप पाल, अवनीश साहू, ग्राम प्रधान संतोष पटेल समेत भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links