कानपुर में बालाजी मंदिर में 35वां सवामनी हवनोत्सव:विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की पूजा-अर्चना

लवकुश कुमार आर्य | नरवल31 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

कानपुर के सलेमपुर स्थित सिद्ध श्री बालाजी मंदिर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा पर 35वां वार्षिक सवामनी हवनोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पूरा मंदिर परिसर बालाजी महाराज के जयकारों से गूंजता रहा।

.

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी पहुंचे। उन्होंने बालाजी महाराज के दरबार में मत्था टेककर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां अर्पित कीं। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मंदिर प्रबंधन की ओर से उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।

छोटे महाराज जी के सानिध्य में हुआ आयोजन

हवनोत्सव का आयोजन श्री बालाजी परिवार सेवा मंडल (पंजीकृत) की ओर से परमपूज्य श्री छोटे महाराज जी के सानिध्य में किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने सवामनी भोग अर्पित किया और हवन कुंड में आहुतियां देकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। मान्यता है कि बालाजी महाराज की कृपा से भक्तों के कष्ट दूर होते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

भजन-कीर्तन के साथ लगाया स्वास्थ्य शिविर

मंदिर प्रांगण में दिनभर हवन-पूजन के साथ भजन-कीर्तन चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में शामिल होकर आहुतियां दीं। वहीं, ब्लड बैंक की ओर से स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं दी गईं। आयोजन के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

ये प्रमुख लोग रहे मौजूद

इस मौके पर हरीश मखीजा, मनोज अग्रवाल, सुरेंद्र गुप्ता, जयकुमार शर्मा, अनूप शर्मा, वीरेंद्र शर्मा (बेनी), मनोज एसके अग्रवाल, प्रहलाद दास गुप्ता, श्रीनाथ जालान, पदम कुमार मित्तल, मनोज सेंगर और साजन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links