- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Crime: Daughter in law Brutally Attacks Mother in law In Geeta Nagar
कानपुर में बहू ने सास को दौड़ा कर पीटा:मुंगरी से पिटाई के चलते हालत बिगड़ी, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
- कॉपी लिंक

कानपुर के गीता नगर में रहने वाली एक बहू ने मामूली सी कहासुनी के बाद सास पर मुगरी से हमला कर दिया। उन्हें इस कदर ऊपर से नीचे तक बेरहमी से पीटा कि मरणासन्न स्थिति में पहुंच गईं। मोहल्ले वालों ने चीख-पुकार सुनकर किसी तरह बचाया। इसके बाद बहू मायके भाग नि
बुजुर्ग महिला का निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
कर्नलगंज निवासी ओम शंकर ने बताया कि उनकी 75 वर्षीय बहन सुमनलता की शादी गीतानगर के अंबेडकर नगर निवासी देवीशंकर से हुई है। वह बुजुर्ग हैं और अपनी ससुराल में रहती हैं। आरोप है कि 11 नवंबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे बहू सपना ने अचानक उन पर हमला कर दिया। उसने कपड़े धोने वाली मुगरी उठाकर सुमनलता के सिर, नाक और हाथ समेत शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर कई वार किए। अचानक हुए हमले से बुजुर्ग महिला खुद को बचा भी नहीं सकीं। लगातार प्रहार से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
चीख-पुकार सुनकर पहुंचे मोहल्ले के लोग
आरोप है कि बुजुर्ग महिला को मरणासन्न हालत में छोड़कर बहू सपना मौके से चली गई। इधर, घायल सुमनलता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पहुंचे। उनकी हालत देखकर मोहल्ले के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आनन-फानन उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर चोटों को देखते हुए उन्हें रीजेंसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। भाई ओम शंकर के मुताबिक, बहन की हालत बेहद नाजुक है और वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं।
काकादेव थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की प्राथमिक जांच में सभी आरोप सही पाए गए हैं। महिला गंभीर रूप से घायल हैं और उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी बहू की तलाश में पुलिस की एक टीम को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी बहू को अरेस्ट करके जेल भेजा जाएगा।






















