- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- Kanpur Mobile Theft Case | CCTV Footage Gang Arrested After 2000km Chase
तीन महीने में 4 राज्यों में चोरी करने वाला अरेस्ट:कानपुर से 32 लाख के मोबाइल, आंध प्रदेश से 5 करोड़ के जेवर चुराए
- कॉपी लिंक

देश भर के कई राज्यों में घूम–घूमकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा गोविंद नगर पुलिस ने किया है। आरोपी ने कानपुर के गोविंद नगर इलाके में मोबाइल शॉप का ताला काटकर 30.75 लाख के मोबाइल पार किए थे। आरोपी पटना बिहार का रहने वाला है। उसका साथी पुलिस की छापेम
पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने तीन माह में दिल्ली, बैंगलूरू, मध्य प्रदेश, गोवा, कर्नाटक के साथ आंध्र प्रदेश के ज्वैलरी शोरूम से 5 करोड़ की चोरी की थी। आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई थी, पुलिस ने दो हजार किलोमीटर का सफर करते हुए 1200 सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर शत–प्रतिशत माल बरामद किया है।

यह था पूरा मामला…
गोविंद नगर के सी ब्लाक में गोविंदपुरी पुल से रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर गोपालश्री शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। मकान के ग्राउंड फ्लोर में उनके बेटे अंशु की मोबाइल हब के नाम से दुकान है। उससे सटी बेकरी उनकी पत्नी सीमा शर्मा चलाती हैं। 3 नवंबर की रात करीब 12 बजे गोपाल ने दोनों दुकानें बंद की थी। देर रात करीब 2:30 बजे दो चोर बेकरी के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से मोबाइल दुकान में पहुंच गए। चोरों ने दुकान से करीब 78 मोबाइल फोन और गोलक में रखे 50 हजार रुपये पार कर दिए थे। अगले दिन शटर के ताले टूटे मिलने पर घटना की जानकारी हुई थी।
गोपाल ने बताया था कि दीपावली और धनतेरस के चलते नामी कंपनियों के डीलरों से अतिरिक्त स्टाक मंगाया था। चोर सभी कीमती मोबाइल फोन ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे।
आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी नईम मूलरूप से बिहार, अररिया के जोकीहाट थानाक्षेत्र का रहने वाला है, उसका साथी बिहार का अररिया निवासी महताब फरार है। नईम के खिलाफ दिल्ली में 10 मुकदमें दर्ज हैं। नईम कुछ साल तिहाड़ जेल में भी रहा है।

अब पढ़िए किस तरह आरोपियों ने की चोरी
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि नईम व उसका साथी महताब सिलाई, पेंटिंग, कारपेंटर, मजदूरी का काम करते है। वह काम के बहाने इलाके की रेकी करते है, उसके बाद वारदात को अंजाम देते थे। दिल्ली में चोरी करने से पहले उन्होंने सिलाई और पेंटिंग का काम किया था, इसी तरह कानपुर में मोबाइल दुकान में चोरी करने से डेढ़ साल पहले उन्होंने रेलवे के कांट्रेक्टर किशन लाल के साथ गोविंद नगर में केबिल बिछाने का काम शुरू किया था। इस दौरान उसने गोपाश्री की दुकान में रेकी की थी।
2 नवंबर की रात नईम और महताब पटना एक्सप्रेस से रात करीब 8 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचे, रात करीब 9:30 बजे वह गोपालश्री की दुकान पहुंचे और वहां रेकी की, फिर रात 11 बजे दोबारा रेकी करने पहुंचे। रात करीब 2:30 बजे आरोपियों ने ताला काटकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद 2:47 पर दुकान से बाहर निकले थे। इसके बाद आरोपी कानपुर सेंट्रल पहुंचे और बिहार जाने वाली कोटा–पटना एक्सप्रेस से भाग निकले थे।

इस तरह से आरोपियों तक पहुंची पुलिस
घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई थीं, पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें आरोपी अफीम कोठी, झकरकटी बस स्टैंड होते हुए सेंट्रल स्टेशन जाते कैद हो गए थे। स्टेशन के सीसीटीवी में वह प्लेटफार्म नंबर–09 पर आई कोटा–पटना एक्सप्रेस पर चढ़ते कैद हुए। इसके बाद आरोपी कानपुर सेंट्रल स्टेशन और पटना जंक्शन के बीच पड़ने वाले दानापुर रेलवे स्टेशन पर 3 नवंबर की रात करीब 7:20 पर उतरते हुए कैद हो गए।
इसके बाद दोनों स्टेशन के बाहर एक ऑटो में सवार होकर जाते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल कर ऑटो ड्राइवर को ढूंढा तो उसने बताया कि ऑटो बुक कर आरोपी उसे बैरिया बस स्टैंड ले गए थे। बस स्टैंड पर उतरने के बाद अररिया गए। पुलिस ने गैरिया बस स्टैंड से अररिया तक रुकने वाली बस स्टैंडों के आसपास के फुटेज खंगाले जिसमें आरोपी कैद हो गए।
बस स्टैंड पर उतरने के बाद आरोपी ऑटो में सवार होकर सिलीगुड़ी हाईवे की तरफ गए, काकन टोला प्लाजा पर लगे कैमरे चेक करने पर पता चला कि वह टोल प्लाजा से 8 किमी आगे जाने के बाद ऑटो दिखना बंद हो गया। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय जोकीहाट पुलिस से संपर्क कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।
25 प्रतिशत में नेपाल में बेचते थे चोरी का माल
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों का घर नेपाल बॉर्डर से करीब 20 से 25 किलोमीटर दूर है। जिसकी वजह से वह चोरी का माल नेपाल के विराट नगर में बेचते थे। आरोपी नईम ने पूछताछ में बताया कि वह कुल कीमत का माल 25 प्रतिशत दाम में नेपाल में बेचते थे, कम दाम में माल बेचने से आसानी से दुकानदार उनसे माल खरीद लेता था और पुलिस की रडार में आने से भी वह बच जाते थे।
महताब की बेटी की थी शादी, रेड पड़ने पर कूदकर भागा
जोकीहाट पुलिस की मदद से कानपुर पुलिस आरोपी महताब के घर पहुंची तो घर में चकाचौंध मिली, जानकारी करने पर पता चला कि महताब की बेटी की शादी है। पुलिस ने महताब के घर में छापेमारी की तो वह 20 फीट की ऊंचाई से कूदकर भाग निकला। जिसके बाद पुलिस ने महताब के ससुर को पकड़ कर दबाव बनाया तो उसने बताया कि महताब और नईम नेपाल में माल बेचते थे, लेकिन शादी होने की वजह से अब तक माल नहीं बेचा गया। जिसके बाद पुलिस ने शत–प्रतिशत माल नईम के पास से बरामद कर लिया।
पुलिस से बचने के लिए कुल्लैया भाषा का करते थे इस्तेमाल
मोबाइल शॉप से चोरी के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर बीटीएस (बेस ट्रांसीवर सिस्टम) उठाया, तो उसमें कई संदिग्ध नंबर कैद हुए। जिसमें से कुछ नंबर बिहार के भी थे। पुलिस ने उन्हें सर्विलांस में लगाकर जांच शुरू की, लेकिन अजीबो–गरीब भाषा के चलते पुलिस को कुछ समझ नहीं आया। बारीकी से जांच करने पर पता चला कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए कुल्लैया भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कि मिथिला और बांगला का मिश्रण हैं।
तीन महीने में 4 राज्यों में चोरी की
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों की बैक ट्रैकिंग शुरू की गई तो पता चला कि 18 अगस्त को आरोपियों को आंध्र प्रदेश के एक ज्वैलरी शोरूम से 5 करोड़ के जेवरात पार किए थे। 5 सितंबर को उन्होंने बेंगलूरू में चोरी की और 8 सितंबर को वह चोरी का माल छिपाने बिहार, अररिया पहुंचे। इसके बाद 27 सितंबर को वह दिल्ली पहुंचे, जहां वह कुछ दिन रुके। 30 सितंबर को आरोपियों ने मध्य प्रदेश में चोरी की, फिर 7 अक्टूबर को गोवा पहुंचे, जहां वारदात को अंजाम देने के बाद 9 अक्टूबर को वह मुंबई आ गए।
इसके बाद 21 से 27 अक्टूबर तक वह कर्नाटक में रहे, जहां शिमोगा इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। फिर 29 अक्टूबर को दिल्ली के आनंद विहार पहुंचे, जहां रुकने के बाद 2 नवंबर को पटना एक्सप्रेस पर सवार होकर कानपुर आए थे, जहां 3 नवंबर को मोबाइल शॉप में चोरी की।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सभी राज्यों की पुलिस से संपर्क कर आरोपियों की क्राइम रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।






















