चक मार्ग नापने पहुंचे 5 लेखपालों को बंधक बनाया:लखनऊ में राजस्व टीम को कमरें में बंद कर मारपीट की; जान से मारने की धमकी दी

लखनऊ2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ में चकमार्ग नापने पहुंची राजस्व और नगर निगम की टीम पर हमला हो गया। चकमार्ग पर कब्जा करने वाले लोगों ने टीम को एक कमरे में बंधक बना लिया। महिला लेखपाल के साथ अभद्रता करने की कोशिश की।

.

दो पक्षों का चकमार्ग को लेकर विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत IGRS पर की गई थी। आरोप है कि एक पक्ष ने चकमार्ग पर कब्जा किया है। इसी की जांच के लिए टीम पहुंची थी। कब्जेदारों ने कहा यदि दोबारा नापने आए तो जान से मार देंगे। घटना चिनहट इलाके में 23 नंवबर की है।

IGRS पर चकमार्ग के कब्जे की शिकायत की गई थी। इसके बाद टीम मार्ग को नापने के लिए गई थी।
IGRS पर चकमार्ग के कब्जे की शिकायत की गई थी। इसके बाद टीम मार्ग को नापने के लिए गई थी।

IGRS शिकायत पर जांच के लिए गई थी टीम

नौबस्ता कला निवासी प्रदीप कुमार सिंह पुत्र जगदीश कुमार सिंह के IGRS शिकायत पर जांच के लिए तहसीलदार सदर कार्यालय से टीम गठित की गई थी। इसके लिए क्षेत्रीय लेखपाल लवलेश सिंह, लेखपाल अमित कुमार, नगर निगम के लेखपाल आलोक यादव, आशुतोष और महिला क्षेत्रीय लेखपाल संजू मौर्या मौके पर पहुंचे थे।

15 से 20 लोगों ने किया हमला

आरोप है कि जांच के दौरान चकमार्ग के अवैध कब्जेदार हरिनाम वर्मा और मधुकर वर्मा 15 से 20 अज्ञात लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। महिला लेखपाल सहित सभी कर्मचारियों को भद्दी गालियां देने लगे। टीम के सदस्यों का कहना है कि आरोपियों ने महिला लेखपाल को पकड़ने की कोशिश की, जिससे वह डरकर अपनी कार में बैठ गईं, लेकिन आरोपियों ने उन्हें कार में ही बंधक बना लिया।

हमलावरों ने महिला लेखपाल के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान वह अपने कार में बैठ गई।
हमलावरों ने महिला लेखपाल के साथ गाली-गलौज की। इस दौरान वह अपने कार में बैठ गई।

फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी

आरोप है कि अन्य लेखपालों को एक अलग पक्के निर्माण के भीतर बंद कर बाहर से गेट बंद कर दिया गया। आरोपियों ने लगातार गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी, अपहरण का प्रयास किया तथा कहा कि दोबारा चक मार्ग नापने आए तो जान से मार देंगे और फर्जी मुकदमों में फंसाकर जिंदगी जेल में बिता देंगे।

टीम के मुताबिक, घटना की सूचना तुरंत एसडीएम सदर को दी गई। आरोप है कि चिनहट थाने से पुलिस बल करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंचा। आरोपी यह धमकी देते हुए वहां से भाग गए कि दिखाई मत पड़ना, नहीं तो जान से मार देंगे।

लेखपालों ने कार्रवाई की मांग की

मामले में लेखपालों का कहना है कि घटना के बाद से डर का माहौल है और वे अपमान व अवसाद में हैं। पुलिस को संजू मौर्या, लवलेश सिंह, अमित कुमार, आलोक यादव और आशुतोष ने लिखित शिकायत दी है। इस दौरान मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

दूसरे पक्ष ने भी लगाया आरोप

वहीं, चिनहट थाना पर प्रभारी का कहना है कि भारतीय किसान यूनियन के अराजनैतिक के नेता हरिनाम व अन्य से विवाद हुआ है। इस दौरान दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि बिना सूचना के आप लोग यहां पर क्यों आए हैं। हमें भी सूचना दी जानी चाहिए थी।

……………………….

ये खबर भी पढ़िए-

दो दोस्तों पर लोहे की रॉड से हमला, सिर फटे:लखनऊ में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने घेरकर पीटा, दोनों की हालत गंभीर

लखनऊ में सोमवार दोपहर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने दो दोस्तों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। युवकों ने ताबड़तोड़ वार किया। हमले में दोनों के सिर फट गए। आसपास के लोगों ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर पीटते ही रहे। राहगीरों की मदद से दोनों को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पढ़िए पूरी खबर

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links