- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Kidnap Threat Case | Gas Agency Dispute Police Complaint
गैस एजेंसी की हिस्सेदारी को लेकर पिता-पुत्र को धमकी:लखनऊ में किडनैप कर आरा मशीन में कटवाने की धमकी, पुलिस से सुरक्षा मांगी
- कॉपी लिंक

लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में गैस एजेंसी की हिस्सेदारी को लेकर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत देकर परिवार की सुरक्षा मांगी है।
आरोप है कि फोन पर गाली-गलौज कर अगवा करने और आरा मशीन में कटवाने की धमकी दी गई। पुलिस ने 28 नवंबर को एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की है।
गैस एजेंसी में 5% हिस्सेदारी को लेकर विवाद
जलालपुर के तुलसी विहार निवासी दिनेश नारायण पाठक के मुताबिक, उनके बेटे की जेपी गैस सर्विस में 5% हिस्सेदारी है। इसी को लेकर चांदगंज गार्डन, अलीगंज निवासी पुनीत कुमार टंडन फोन पर उनके परिवार के सदस्यों से अभद्र भाषा में बात करते हैं।
अगवा कर आरा मशीन में कटवाने की धमकी
दिनेश नारायण पाठक का आरोप है कि पुनीत कुमार टंडन ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए पिता-पुत्र को अगवा कर आरा मशीन में कटवाने और छिलवाने की धमकी दी। आरोप है कि पुनीत कुमार टंडन, संतोष कनौजिया के साथ उनके घर भी पहुंचे और मारपीट की धमकी दी।
रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी
दिनेश नारायण पाठक ने बताया कि फोन पर दी गई धमकियों की रिकॉर्डिंग उनके मोबाइल में है। उन्होंने इसकी रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में पुलिस को सौंप दी है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा की मांग की।
थाना प्रभारी सुरेश सिंह के निर्देश पर 28 नवंबर को एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।






















