बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों पर कार्रवाई:लखनऊ में नगर निगम ने बंदरिया बाग, 1090 चौराहे समेत कई इलाकों में चलाया अभियान; 35 हजार रुपए जुर्माना वसूला

रवि उपाध्याय | बंदरिया बाग, लखनऊ3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ में बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ नगर निगम ने चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 35 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।

.

नगर निगम ने बंदरिया बाग और 1090 चौराहे के साथ जोन-2 राजाजीपुरम, जोन-4 विभूति खंड, विपुल खंड और जोन-5 कृष्णानगर में भी जांच की।

यह अभियान गुरुवार सुबह 6:30 बजे नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर शुरू हुआ। नगर निगम की पशु कल्याण टीम के साथ प्रवर्तन दल, डॉग कैचिंग स्क्वाड और निगम कर्मचारी शामिल रहे।

अभियान में निगम कर्मचारी राजेश उपाध्याय, शिवेक, फुरकान और रामकुमार भी मौजूद थे। जांच के दौरान कई लोग बिना लाइसेंस कुत्ता पालते मिले।

नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि शहर में कुत्ता पालने के लिए लाइसेंस लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस कुत्ता पालने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों ने लाइसेंस नहीं बनवाया है, उनसे जल्द लाइसेंस बनवाने को कहा गया है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links