मथुरा में महिला ने फांसी लगाकर जान दी:पुलिस की शुरुआती जांच में गृह क्लेश की बात सामने आई; महिला के दो बच्चे हैं

राकेश पचौरी | मथुरा2 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार को गृह क्लेश के चलते एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। मृ

.

पुलिस के अनुसार, महिला के भाई ने यूपी-112 पर सूचना दी थी कि उसकी बहन ने घर के अंदर फांसी लगा ली है। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तो महिला की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में गृह क्लेश के चलते आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।

बताया गया कि कांता देवी की शादी करीब 17 वर्ष पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। मां की अचानक मौत से बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

थाना हाईवे प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका के मायके और ससुराल पक्ष के लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। दोनों पक्षों की ओर से किसी प्रकार की आपत्ति नहीं जताई गई।

पुलिस ने फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य एकत्रित कराए। पंचायतनामा की कार्रवाई कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links