- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Mau
- Mau Tilak Ceremony Assault | Man Beaten Over Joke, Case Registered
तिलक समारोह में मजाक पर युवक को पीटा:मऊ में लाठी-डंडों से हमला, घायल जिला अस्पताल रेफर; 6 पर केस
- कॉपी लिंक

मऊ के भोगवा जलालपुर गांव में तिलक समारोह के दौरान मजाक करने पर मनीष की पिटाई कर दी गई। लाठी-डंडों से हमले में वह घायल हो गया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शनिवार देर शाम चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की सरसेना पुलिस चौकी के तहत गांव में रामबृक्ष के घर तिलक समारोह था। कन्या पक्ष के लोग सिंहोरवां-अलीनगर से आए थे। इसी दौरान कन्या पक्ष के मनीष ने किसी से मजाक किया। आरोप है कि इस बात पर घराती पक्ष के कुछ लोग नाराज हो गए और विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर लोगों ने मनीष से गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में वह घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोग उसे इलाज के लिए रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद मनीष को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
रविवार शाम 5 बजे पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सुनील, मुसाफिर, विकास, संतोष समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















