घटिया सामग्री की शिकायत पर विधायक ने रुकवाया सड़क निर्माण:मुजफ्फरनगर में विधायक राजपाल बोले- विकास कार्यों की गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा

वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर43 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

मुजफ्फरनगर की बुढ़ाना विधानसभा के शाहपुर क्षेत्र स्थित कमालपुर गांव में सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पर विधायक राजपाल बालियान ने सख्त रुख अपनाया।

.

ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार अपराह्न करीब 4 बजे विधायक मौके पर पहुंचे और निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया। सामग्री की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य रुकवा दिया।

ग्रामीणों ने की थी घटिया सामग्री इस्तेमाल करने की शिकायत

जानकारी के अनुसार, कमालपुर गांव में सड़क निर्माण का काम कराया जा रहा था। निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से की थी। शिकायत मिलने के बाद राजपाल बालियान मौके पर पहुंचे और सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई और काम बंद कराने के निर्देश दिए।

बोले- जनता के पैसे से होने वाले काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विधायक ने कहा कि सड़क निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन होना जरूरी है। जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्माण कार्य तभी आगे बढ़ना चाहिए, जब उसमें तय गुणवत्ता सुनिश्चित हो।

विधायक की ओर से काम रुकवाए जाने के बाद अब निर्माण सामग्री और सड़क की गुणवत्ता की जांच तथा जिम्मेदारों की जवाबदेही अहम होगी। जांच और जरूरी सुधार के बाद ही निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने की स्थिति स्पष्ट होगी।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links