LIVE
लखनऊ में ओवैसी-चंद्रशेखर का शक्ति प्रदर्शन:रैली में एक लाख लोग जुटे, समर्थक बोला- आजम हमारे लोगों को भड़का रहे

यासिर रजा/फरीदुल हसन/शिवा मिश्रा। लखनऊ11 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

लखनऊ में असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद आज बड़ी रैली कर रहे हैं। यूपी में गठबंधन के बाद पहली बार दोनों नेता बड़े मंच पर एक साथ दिखे। दोनों का मंच पर एक बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया गया। 'जय भीम' के नारे लगाए गए।

.

संविधान दिवस (26 नवंबर) पर हो रही इस रैली में एक लाख से ज्यादा लोग जुटे हैं। 100 से अधिक बसों से ओवैसी की पार्टी AIMIM और नगीना सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को लखनऊ लाया गया है।

रमाबाई अंबेडकर मैदान नीले-हरे झंडे से पट गया है। एक मुस्लिम समर्थक ने सपा नेता आजम खान पर कहा कि जेल की रोटी खाकर उनका दिमाग खराब हो गया है। इसलिए उन्हें हैदराबादी बिरयानी पसंद नहीं आ रही। वो हमारे लोगों को भड़का रहे हैं।

ओवैसी और चंद्रशेखर ने अपने गठबंधन को 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' नाम दिया है। दावा किया गया था कि रैली में 5 लाख की भीड़ जुटेगी। रैली से मैदान में होर्डिंग लगाई गई है। लिखा है कि दलित का बेटा सीएम बनेगा और अब्दुल का बेटा डिप्टी सीएम बनेगा।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links