LIVE
राजभर बोले-अखिलेश का अहंकार खत्म करने के लिए सीट बदली:संविधान नहीं, कांग्रेस खतरे में; भाजपा बोली- सपा वादे न करे, हिसाब दे

लखनऊ48 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने खुद जहूराबाद छोड़कर अकबरपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि सपा को लपेटने के लिए ऐसा किया है। हमारी लड़ाई सपा से है। उसे जहां वह पहले थी, वहीं पहुंचाने की है। उसे अहंकार हो गया था कि हम 2022 में

.

लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा पर राजभर ने कहा कि संविधान कहां खतरे में है, जो वे इसकी रक्षा की मांग कर रहे हैं? हां, यह जरूर है कि कांग्रेस खुद खतरे में है। कांग्रेस को भाव न तो सपा दे रही है और न ही जनता। चूंकि, कांग्रेस खतरे में है, इसलिए पार्टी को बचाने के लिए वे संविधान दिवस पर मार्च निकाल रहे हैं।

इधर, भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी सपा के घोषणा पत्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा को लोक-लुभावन वादों के बजाय पहले इस बात का हिसाब देना चाहिए कि 2012 से 2017 तक जब यूपी में अखिलेश यादव ने पूर्ण बहुमत की सरकार चलाई, तब उन्होंने युवाओं के लिए क्या काम किए थे? वे सिर्फ बेरोजगारी भत्ता बांटते थे, लेकिन प्रदेश में रोजगार नहीं थे।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links