प्रतापगढ़ में दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत:सगरा सुंदरपुर के पास हादसा, 3 गंभीर रूप से घायल; दो मेडिकल कॉलेज रेफर

साकेत कुमार मिश्रा | लालगंज5 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत। - Dainik Bhaskar
दो बाइकों की टक्कर में 2 की मौत।

प्रतापगढ़ के सगरा सुंदरपुर में मंगलवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

.

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंच गए।

अब जानिए पूरी घटना…

लीलापुर थाना क्षेत्र के पूरे पांडेय पतुलकी निवासी चित्रभान सिंह (45), संदीप सिंह (34) और आदित्य सिंह (32) मंगलवार रात करीब आठ बजे एक बाइक से घर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर पतुलकी निवासी सम्राट सिंह (15) और लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सादासई निवासी अनुराग सिंह (18) सवार थे।

दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर

सगरा सुंदरपुर के पास लक्ष्मणपुर रोड पर दोनों बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पांचों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से लीलापुर पुलिस सभी घायलों को लालगंज ट्रामा सेंटर ले गई।

ट्रामा सेंटर में दो मृत घोषित

ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने चित्रभान सिंह और संदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल आदित्य सिंह और सम्राट सिंह की हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अनुराग सिंह का लालगंज ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।

दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी।
सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी।

सीओ लालगंज राजीव द्विवेदी ने बताया-

QuoteImage

घटना में भूपेंद्र सिंह और चित्रभाल सिंह की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हुए हैं। पुलिस तीनों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था सामान्य है। पुलिस मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

QuoteImage

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links