- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Raibareli
- Dalmau Kartik Purnima Mela Security | Drone Surveillance & Traffic Plan
डलमऊ मेले में सुरक्षा के लिए चार जोन बनाए:16 सेक्टरों में बंटा, 19 जगह पार्किंग और ड्रोन से होगी निगरानी
- कॉपी लिंक

डलमऊ में प्रांतीय कार्तिक पूर्णिमा मेले को लेकर सुरक्षा और यातायात के इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र को चार जोन और 16 सेक्टरों में बांटा गया है। भीड़ और गंगा घाटों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
मजिस्ट्रेट और पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती
मेले में मजिस्ट्रेट, एसएचओ, उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। प्रमुख चौराहों, संपर्क मार्गों, गंगा घाटों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों पर भी नजर रखेगी।

श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए 19 पार्किंग स्थल
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए 19 जगहों पर व्यवस्था की गई है। कस्बे के प्रमुख रास्तों पर जाम से निपटने और यातायात सुचारु रखने के लिए भी तैयारियां की गई हैं।
सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
डलमऊ के उप जिलाधिकारी श्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और यातायात के लिए जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
क्षेत्राधिकारी गिरजा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भीड़भाड़ वाली जगहों और संदिग्ध लोगों पर पुलिस नजर रखेगी। पूरे मेला क्षेत्र की ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















