प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर किया सुसाइड:संभल में कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, पत्नी रसोई में थी

सनी गुप्ता, संभल3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक

संभल में सोमवार रात ग्राम प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए 44 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

.

घटना की सूचना पर सीओ गुन्नौर और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल की। मामला गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के तरफरी गांव का है।

कमरे में जाकर खुद को मारी गोली

परिजनों के मुताबिक, पुष्पेंद्र कुमार सोमवार रात करीब 9:15 बजे घर पहुंचे थे। इसके बाद वह कमरे में चले गए। उनकी पत्नी रूबी उस समय रसोई में थीं। इसी दौरान कमरे से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी और अन्य परिजन कमरे में पहुंचे तो पुष्पेंद्र खून से लथपथ पड़े थे। गोली उनके कान के पास लगी थी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

रात करीब 10 बजे परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुन्नौर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

नौ साल पहले हुई थी शादी, दो बेटियां

मृतक की पत्नी रूबी गांव की ग्राम प्रधान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति रात करीब 9:15 बजे घर आए थे और उनके सामने ही कमरे में गए थे। वह रसोई में थीं, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। कमरे में जाकर देखा तो पति खून से लथपथ पड़े थे। बताया गया कि पुष्पेंद्र की शादी करीब नौ साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा और थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां मौजूद रहे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात करीब 11 बजे सीओ गुन्नौर अंकित मिश्रा ने बताया कि तरफरी गांव निवासी पुष्पेंद्र कुमार ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारी है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links