अपर्णा यादव बोलीं-2027 में फिर बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार:श्रावस्ती में गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत लगा निःशुल्क स्वास्थ्य मेला

श्रावस्ती28 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

श्रावस्ती के भिनगा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में मंगलवार को गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। नेशनल मेडिकोज ऑर्गनाइजेशन और श्री गुरु गोरखनाथ सेवा न्यास की ओर से आयोजित मेले में उत्तर प्रदेश राज्य म

.

एम्स, पीजीआई और मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने की जांच

स्वास्थ्य मेले में एम्स, पीजीआई, मेडिकल कॉलेज, लोहिया संस्थान और विजयलक्ष्मी आई हॉस्पिटल समेत कई संस्थानों के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की। शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर और खून से जुड़ी जांचें निःशुल्क की गईं। मरीजों को चिकित्सकीय सलाह देने के साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित की गईं। स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी लोग पहुंचे

अपर्णा यादव ने कहा कि भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा का कमल खिलेगा और जनता चुनाव में अपना जवाब देगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा, “मैं यह कहूं तो गलत नहीं होगा कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी है ही नहीं।”

महिलाओं पर टिप्पणी करने वालों को दिया जवाब

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के महिलाओं को लेकर दिए गए कथित बयान पर सवाल पूछे जाने पर अपर्णा यादव ने कहा कि महिलाओं के बारे में निम्न स्तर की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। रावण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, “जब इतना ज्ञानी रावण नहीं बचा तो ये क्या हैं।”

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए महिलाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणियां करते हैं, जो उचित नहीं हैं।

संगठन जो जिम्मेदारी देगा, निभाने को तैयार

पार्टी में भविष्य की जिम्मेदारी से जुड़े सवाल पर अपर्णा यादव ने कहा कि संगठन उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगा, वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने लोगों से भाजपा का कमल खिलाने में सहयोग करने और राष्ट्रवादी सरकार बनाने की अपील की।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

UP Latest News Today

Today Weather Update

Our Group Site Links