- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Shrawasti
- Shravasti Accident: Tractor Trolley Overturns, Pilgrims Injured | Bhinga
मेला जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी:श्रावस्ती में 9 घायल, चालक मौके से फरार; घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी
- कॉपी लिंक

श्रावस्ती। कार्तिक पूर्णिमा का मेला देखने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली भिनगा कोतवाली क्षेत्र के बनघुसरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं और बच्चों समेत करीब नौ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार शा
जानकारी के अनुसार, सोनवा थाना क्षेत्र के फतुहापुर गांव से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर करीब 10 किलोमीटर दूर लखराव मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान बनघुसरा मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पहुंचकर ट्रॉली में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

घायल श्रद्धालु कलावती ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने पेट्रोल पंप पर किराया लेने के बाद गाड़ी तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी थी। यात्रियों ने उसे धीरे चलाने के लिए भी कहा, लेकिन कुछ ही देर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। महिला ने चालक की पहचान गांव के ही रोहित के रूप में बताई। आरोप है कि हादसे के बाद चालक घायलों की मदद करने के बजाय मौके से फरार हो गया।
हादसे ने एक बार फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर तेज रफ्तार में चलने पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















