- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Dehradun
- Dehradun Bolero Accident | Vikasnagar Haripur Koti Road Crash
देहरादून में हिमाचल की बोलेरो खाई में गिरी:दो लोगों की मौत, 5 घायल; गाड़ी में फंसी रहीं महिलाएं
- कॉपी लिंक

देहरादून में आज सुबह हिमाचल की बोलेरो करीब 15 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
हादसा विकासनगर के कालसी क्षेत्र में कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास हुआ। हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से विकासनगर की ओर आ रही बोलेरो (HP 01 A 8928) अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। गाड़ी में चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। नीचे झांकने पर बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आई।
स्थानीय लोगों ने 112 पर सूचना दी। इसके बाद कालसी थाने से सब-इंस्पेक्टर नीरज कठैत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और SDRF की टीम को बुलाया। दोनों टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और खाई से सभी लोगों को बाहर निकाला।
तस्वीरें देखिए-



3 पॉइंट में खबर…
1. हादसा कहां और कैसे हुआ- देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में कालसी के कोटी रोड पर धमोग मंदिर के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर करीब 15 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई।
गाड़ी हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू से विकासनगर की ओर आ रही थी। इसमें चालक समेत कुल 7 लोग सवार थे।
2. कितने लोगों की मौत और कितने घायल- इस हादसे में दो साल की बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही कालसी पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची।
दोनों टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।

3. बच्ची समेत दो की मौत, एक परिवार के चार लोग घायल- हादसे में नेपाल के अछाम जिले के रहने वाले 52 वर्षीय नरबहादुर और दो साल की बच्ची राधिका की मौत हो गई।
दोनों के शव पंचायतनामा और पोस्टमॉर्टम के लिए विकासनगर मोर्चरी भेजे गए हैं। वहीं, हादसे में बोलेरो ड्राइवर चमन लाल निवासी शिमला (हिमाचल प्रदेश) समेत नेपाल के एक ही परिवार के चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) कालसी में भर्ती कराया गया है।






















