देहरादून में सड़क हादसे में 4 की मौत:युवती की हालत गंभीर; 120 की स्पीड से दौड़ रही 4 कारें टकराईं

देहरादून51 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
आज सुबह राजपुर रोड पर जाखन से घंटाघर की ओर जा रही चार कारें आपस में टकरा गईं। - Dainik Bhaskar
आज सुबह राजपुर रोड पर जाखन से घंटाघर की ओर जा रही चार कारें आपस में टकरा गईं।

देहरादून में शुक्रवार रात से रविवार सुबह तक चार सड़क हादसे हुए। इनमें 16 वर्षीय युवती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज जॉलीग्रांट अस्पताल में चल रहा है। हादसे डोईवाला, बंजारावाला और राजपुर रोड पर हुए। इन घटना

.

राजपुर रोड पर 120 की स्पीड से दौड़ रही 4 कारें टकराईं

रविवार तड़के करीब 4 बजे राजपुर रोड पर जाखन से घंटाघर की ओर जा रही चार कारें आपस में टकरा गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो कारें तेज रफ्तार में जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आ रही एक कार ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की और सामने से आ रही चौथी कार से टकरा गई। हादसे में कार सवार लोगों को चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं स्कूटी सवार दो युवतियां

शनिवार दोपहर डोईवाला क्षेत्र के खत्ता रोड पर खनन सामग्री से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 16 वर्षीय युवती को मृत घोषित कर दिया। दूसरी युवती की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद डोईवाला पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया और चालक को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।

बंजारावाला में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत

बंजारावाला में भी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

राजपुर रोड पर डिवाइडर से टकराई स्कूटी, दो दोस्तों की मौत

शुक्रवार रात राजपुर रोड पर स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूटी सवार दोनों दोस्तों की मौत हो गई। दोनों मर्चेंट नेवी से जुड़े बताए जा रहे हैं और देहरादून के माता मंदिर रोड क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links