अस्पताल से भगाया, गंगा किनारे दिया बच्ची को जन्म:हरिद्वार में खून बहता देख शॉल लेकर दौड़ी महिलाएं; चिल्लाने पर पहुंची पुलिस

हरिद्वार59 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

हरिद्वार में डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक महिला को कथित तौर पर वहां से लौटा दिया गया। इसके बाद महिला गंगा किनारे पहुंची, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

.

महिला को खून से लथपथ देखकर वहां मौजूद श्रद्धालु तुरंत मदद के लिए आगे आए। एक महिला श्रद्धालु ने अपनी शॉल से प्रसूता को ढका और उसकी मदद की। इसके बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर हरकी पैड़ी चौकी में तैनात कॉन्स्टेबल मान सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला की मदद की और उसे अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद मां और नवजात बच्ची दोनों की हालत स्थिर बताई गई है।

तस्वीरें देखिए

दर्द से कराह रही महिला को श्रद्धालु ने शॉल से ढका।
दर्द से कराह रही महिला को श्रद्धालु ने शॉल से ढका।
इसके बाद श्रद्धालु तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस को बुलाया।
इसके बाद श्रद्धालु तुरंत मदद के लिए एंबुलेंस को बुलाया।
इसके बाद एंबुलेंस में महिला का इलाज किया गया।
इसके बाद एंबुलेंस में महिला का इलाज किया गया।

5 पॉइंट में खबर…

1. महिला अस्पताल से लौटाए जाने का आरोप- बताया जा रहा है कि गंगा घाट के आसपास भीख मांगकर गुजारा करने वाली महिला को जब प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो वह इलाज के लिए महिला अस्पताल पहुंची।

आरोप है कि वहां पति को साथ लेकर आने की बात कहकर उसे कथित तौर पर वापस भेज दिया गया, हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से इन आरोपों की पुष्टि या आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी सामने नहीं आई है।

2. सुभाष घाट पर खुले आसमान के नीचे प्रसव- अस्पताल से लौटाए जाने के बाद महिला गंगा किनारे पहुंची और सुभाष घाट पर ही खुले आसमान के नीचे उसने एक बच्ची को जन्म दिया।

3. श्रद्धालुओं की मानवीय मदद- घाट पर मौजूद लोगों ने जब प्रसूता को खून से लथपथ देखा, तो वे तुरंत मदद के लिए आगे आए। एक महिला श्रद्धालु ने अपनी शॉल से प्रसूता को ढका और अन्य श्रद्धालु ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को फोन कर सूचना दी।

4. पुलिस की तत्परता और अस्पताल में भर्ती- सूचना मिलते ही हरकी पैड़ी चौकी में तैनात कांस्टेबल मान सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाने व जरूरी मदद में सहयोग किया। अस्पताल में भर्ती कराने के बाद डॉक्टरों ने मां और नवजात बच्ची दोनों की हालत स्थिर बताई है।

5. स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल और जांच की मांग- प्रसव जैसी आपात स्थिति में गर्भवती महिला को कथित तौर पर वापस भेजने के आरोप ने गरीब और बेसहारा लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा मिलने के तरीके पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच कराने, जिम्मेदारी तय करने और महिला अस्पताल की भूमिका स्पष्ट करने की मांग की जा रही है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links