- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Haridwar
- Roorkee
- Landhaura Attack Case: Accused Shoaib Arrested With Knife In Roorkee
शाहरुख पर हमले के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा:लंढौरा में शोएब चाकू समेत गिरफ्तार; पुलिस ने बताया, हमले में उसके साथी भी शामिल थे
- कॉपी लिंक

रुड़की के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लंढौरा में शाहरुख पर हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से हमले में इस्तेमाल चाकू भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 26 नवंबर 2026 को लंढौरा निवासी शाहनजर पुत्र शमशाद ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि उसके भाई शाहरुख पर शोएब पुत्र वसीम और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और उसे चोट पहुंचाई।
पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की और नामजद आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, शोएब वार्ड नंबर चार, लंढौरा का निवासी है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मंसूर अली, उपनिरीक्षक सुधांशु कौशिक, हेड कांस्टेबल शूरवीर और कांस्टेबल शूरबीर शामिल थे।






















