- Hindi News
- Local
- Uttarakhand
- Uttarkashi
- Uttarkashi News: Fire Breaks Out In Pawani Village Houses
उत्तरकाशी में 5 घंटे बाद आग पर पाया काबू:33 मकान पूरी तरह जले, 5-6 सिलेंडर ब्लास्ट; CM धामी कर सकते हैं दौरा
- कॉपी लिंक

उत्तरकाशी जिले के मोरी ब्लॉक के पवाणी गांव में मंगलवार शाम करीब 5 बजे भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान 5-6 गैस सिलेंडर भी फट गए, जिससे आग और विकराल हो गई। करीब 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा
SDM पुरोला से मिली जानकारी के अनुसार, अग्निकांड से कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं, जबकि 13 मकान सुरक्षित बचे हैं। राहत की बात है कि अब तक किसी जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीण बाल्टियों से आग बुझाने की कोशिश करते रहे। करीब 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और 5 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
CM पुष्कर सिंह धामी ने प्रभावितों को सुरक्षित स्थान, भोजन, आवास और चिकित्सा सुविधा देने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, वे 25 नवंबर को गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिल सकते हैं। हालांकि, दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। विधायक दुर्गेश्वर लाल, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह और मंत्री मदन कौशिक ने भी घटना पर दुख जताया है।

तस्वीरें देखिए…



खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















