- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna High Court Khas Mahal Land Dispute | Ashok Patnaik Verdict
पटना हाईकोर्ट ने खास महल जमीन पर दिया फैसला:2012 का 12 वर्षीय पावर ऑफ अटॉर्नी 2024 में खत्म, फिर भी दावेदारी की जा रही थी
- कॉपी लिंक

पटना हाईकोर्ट में जस्टिस न्यायमूर्ति राज कुमार ने बिहार के खास महल की जमीन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला दिया है। यह विवाद एक बीघा 13 कट्ठा जमीन से जुड़ा है।
सिविल रिट याचिका संख्या 25334/2013 (अशोक पटनायक बनाम बिहार राज्य व अन्य) में पारित आदेश में राज्य सरकार की प्रारंभिक आपत्ति को स्वीकार करते हुए यह स्पष्ट किया गया है कि याचिकाकर्ता अशोक पटनायक को आगे इस वाद को चलाने का कोई वैध अधिकार नहीं है।
महाधिवक्ता एस. डी. संजय ने दायर की थी याचिका
मामले में पटना के गांधी मैदान क्षेत्र स्थित खास महल भूमि और उस पर निर्मित संरचनाओं की पुनःप्राप्ति (resumption) और बेदखली से संबंधित 2012–2013 के प्रशासनिक आदेशों को चुनौती दी गई थी, जबकि मूल पट्टे की अवधि वर्ष 2000 में ही समाप्त हो चुकी थी।
राज्य की ओर से महाधिवक्ता एस. डी. संजय ने याचिका पर आपत्ति दर्ज करते हुए तर्क दिया कि याचिकाकर्ता के पास संपत्ति में कोई स्वतंत्र अधिकार और उन्हें 2012 में मिली 12 वर्षों की पावर ऑफ अटॉर्नी वर्ष 2024 में समाप्त हो चुकी है।

न्यायालय ने यह स्वतंत्रता दी है कि यदि सैली गोर विधि के अनुसार अपना अधिकार स्थापित करती हैं तो वे याचिका को पुनर्जीवित करने या अन्य विधिक उपाय अपनाने के लिए अग्रसर हो सकती हैं, जिस पर नियमानुसार विचार किया जाएगा।
पटना हाईकोर्ट के इस फैसले से 2010 से अटकी महत्वपूर्ण सरकारी जमीन अब विकास, बुनियादी ढांचे या निवेश परियोजनाओं के लिए उपलब्ध हो सकेगी जिससे राज्य के राजस्व और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा।
साथ ही, लंबे कानूनी खर्च और समय की बचत होगी और सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर मजबूत संदेश जाएगा।






















