- Hindi News
- Local
- Haryana
- Hisar
- Hisar Dairy Attack Case | Police Arrest Three Accused With Weapons
हिसार में डेयरी में घुसकर कर्मचारी पर जानलेवा हमला:3 आरोपी गिरफ्तार, वाहनों और ऑफिस में की थी तोड़फोड़; तलवार-गंडासा बरामद
- कॉपी लिंक

हिसार की महाबीर कॉलोनी स्थित एक भैंसों की डेयरी में घुसकर कर्मचारी से मारपीट करने और बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
चौकी 12 क्वार्टर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए टिब्बा दानाशेर निवासी मंजीत, साहिल और नितिन को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक गंडासा (फरसा) और एक तलवार बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों से हथियार बरामद होने के बाद केस में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 भी जोड़ दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए चौकी 12 क्वार्टर के इंचार्ज एएसआई राकेश और एएसआई चंद्रभान की टीम ने दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जानिए पुलिस को दी शिकायत में क्या कहा…
डेयरी का करता है काम : पुलिस को दी शिकायत में पुरानी महाबीर कॉलोनी निवासी मोनू सैनी ने बताया कि वह गणेश वाटिका, महाबीर कॉलोनी स्थित भैंसों की डेयरी में काम करता है। 22 नवंबर की शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच वह डेयरी में काम कर रहा था। इसी दौरान बाहर शोर-शराबा और तोड़फोड़ की आवाज सुनकर वह बाहर निकला।
आवाज सुनकर बाहार आया : उसने देखा कि तीनों आरोपी हाथ में तलवार, गंडासा और लोहे की राड लिए हुए थे और वहां खड़े वाहनों व बिल्डिंग मैटेरियल के कार्यालय में तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोपियों ने मौके पर खड़ी स्विफ्ट कार, ब्रेजा कार, एक बाइक और इलेक्ट्रिक स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जब मोनू ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।
डेयरी के अंदर आकर मारपीट की : जान बचाने के लिए वह भागकर डेयरी के अंदर घुसा, लेकिन आरोपियों ने पीछा कर अंदर घुसकर उसके सिर पर लोहे की राड से वार कर घायल कर दिया।
हथियार लहराते हुए फरार : शोर सुनकर डेयरी मालिक मनोज मौके पर पहुंचे, जिन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए हथियारों सहित बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घायल कर्मचारी की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना एचटीएम पुलिस ने 23 नवंबर को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।






















