- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Star Officer Shubham Sisodia | Govind Colony Road Construction
गोविंद कॉलोनी में रुका सड़क निर्माण शुरू कराया:सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया बने 'स्टार ऑफिसर'; आप भी करें अपनी कॉलोनी की समस्या पोस्ट
- कॉपी लिंक

इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का 'भास्कर समाधान' सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
(आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें...)
सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया बने आज के 'स्टार ऑफिसर'

कुशवाह नगर क्षेत्र की गोविंद कॉलोनी निवासी शिवानी यादव ने 'भास्कर समाधान' पर सड़क का काम शुरू नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सड़क पर कीचड़ और पानी भरा होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। शिकायत सामने आने के बाद सब इंजीनियर शुभम सिसोदिया ने मामले का संज्ञान लिया और सड़क निर्माण का काम शुरू कराया। शिकायतकर्ता ने भी एप पर समस्या का समाधान होने की पुष्टि की है।

एप से लोगों को मिल रहा समाधान
पिपलियाहाना: गंदे पानी की सप्लाई से मिली राहत

निर्मल नगर, पिपलियाहाना निवासी गणेश पाल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके यहां नल से गंदा और बदबूदार पानी आ रहा है। उन्होंने आशंका जताई थी कि ऐसे पानी से भागीरथपुरा जैसे हालात बन सकते हैं। शिकायत सामने आने के बाद संबंधित अमले ने कार्रवाई की और पानी की समस्या का समाधान कराया।
दिन में जलती लाइटें, चोक लाइनें और टूटे चेंबर से परेशान इंदौरवासी
निपानिया: 24 घंटे जल रही स्ट्रीट लाइट, बंद करने की मांग

हरे कृष्णा विहार, निपानिया निवासी विनय अरोरा ने शिकायत दर्ज कराई है कि पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट 24 घंटे जलती रहती हैं। शिकायतकर्ता ने कहा, ‘लाइट लगाने में समय लगना समझ आता है, लेकिन उन्हें समय पर बंद करने में इतनी लापरवाही क्यों हो रही है।’ उन्होंने लाइटों को समय पर बंद करने की व्यवस्था कराने की मांग की है।
सिंधी कॉलोनी: चोक ड्रेनेज लाइन से घरों में लौट रहा गंदा पानी

बीके सिंधी कॉलोनी, भाटिया गली निवासी अमित कटारिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि पीछे की ड्रेनेज लाइनें चोक हो गई हैं और घरों में गंदा पानी वापस आ रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, लाइन कचरे से भरी है। उन्होंने ड्रेनेज लाइन की सफाई कराने की मांग की है।
गोयल नगर: सड़क की मरम्मत अधूरी, पुराना चेंबर भी खुला

गोयल नगर निवासी डॉ. वैशाली माहेश्वरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि ड्रेनेज का काम होने के बाद सड़क ठीक से नहीं बनाई गई। शिकायतकर्ता के अनुसार, नया चेंबर बनने के बाद भी पुराना चेंबर बंद नहीं किया गया है और उसकी हालत खराब है। फोटो में चेंबर का ढक्कन टूटा नजर आ रहा है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने और पुराने चेंबर को बंद कराने की मांग की है।
चंदन नगर चौराहा: फुटपाथ पर पार्किंग और गुमटी से परेशानी

इंदौर-अहमदाबाद हाईवे, चंदन नगर चौक निवासी राजीव दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है कि फुटपाथ पर गाड़ियां पार्क की जा रही हैं और वहां काफी गंदगी रहती है। शिकायतकर्ता के अनुसार, गाड़ियों के पीछे नशीले पदार्थों का सेवन किया जाता है, जिससे वहां काम करने वाली लड़कियों को आने-जाने में परेशानी होती है। रोज जाम लगता है और फुटपाथ पर अवैध गुमटी भी बनी हुई है। उन्होंने फुटपाथ से अवैध पार्किंग और गुमटी हटवाने की मांग की है।



अधिकारी बता सकेंगे, क्या एक्शन लिया
दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपना एक्शन बता सकेंगे। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उसके अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे।
यदि उन्होंने समाधान कर दिया है, तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे भी कॉल कर सकेंगे।

यूजर बता सकते हैं, समाधान हो गया
एप को यूजर्स के लिए भी काफी आसान बनाया गया है और नए फीचर्स जोड़े गए हैं। किसी समस्या का समाधान होने पर यूजर्स बता सकते हैं कि उनकी शिकायत दूर कर दी गई है। भास्कर समाधान सेगमेंट बदलाव लाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल है।
इसके पीछे भास्कर एप की सोच यही है कि शहर के हर कोने से लोगों की समस्याएं प्रशासन तक रियल टाइम पहुंचें, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच एक सेतु बन सके। लोग सीधे अपनी बात कह सकें। ऐसे में सरकार और अधिकारियों को चाहिए कि वे इन पोस्ट को सकारात्मक रूप से लें और समाधान का रास्ता चुनें।






















