- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- Sagar Weather Update | Season Coldest Night Recorded Temperature Drop
सागर में सीजन की सबसे सर्द रात:पारा 11.9 डिग्री पर पहुंचा; 24 घंटे में 3.5 डिग्री की गिरावट
- कॉपी लिंक

सागर में सीजन की सबसे सर्द रात, पारा 11.9 डिग्री पर पहुंचा; 24 घंटे में 3.5 डिग्री की गिरावट
पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश के मौसम पर भी दिखने लगा है। सागर में सर्दी बढ़ गई है। बुधवार रात इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रही। न्यूनतम तापमान गिरकर 11.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में इसमें 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार शाम से सागर में सर्द हवाएं चलने लगी थीं। रात में ठंड का असर और बढ़ गया। गुरुवार सुबह मौसम शुष्क रहा और तेज धूप खिली, लेकिन हवाओं के कारण ठंड महसूस होती रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

20 नवंबर से मौसम बदलने का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के कारण सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में गिरावट आई है। आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है।
वहीं, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से भी मौसम बदलने का अनुमान है। 20 नवंबर से इसका असर दिखाई दे सकता है। सागर संभाग के जिलों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना है।
सागर के तापमान पर एक नजर…
| दिन | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| गुरुवार | 30.2 | 11.9 |
| बुधवार | 30.2 | 15.4 |
| मंगलवार | 30.6 | 17.5 |
| सोमवार | 31.6 | 16.9 |
| रविवार | 32.5 | 18.2 |






















