- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Agra
- Agra Weather Update | Cold Wave Intensifies As Temperature Drops
आगरा में बढ़ा ठंड का असर:रात का पारा सामान्य से 1.5°C कम, गुरुवार सुबह से खिली धूप
- कॉपी लिंक

आगरा में गुरुवार सुबह से धूप निकल रही है। तड़के हल्की धुंध के बीच ठंड का असर बढ़ गया है। रात का तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम हो गया है। हवा शांत रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भी धुंध छाई रहेगी। दोपहर में हल्की धूप निकलेगी। दिन में मौसम साफ रह सकता है। 24 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बारिश या बूंदाबांदी के आसार नहीं हैं। इसी बीच अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह-शाम ठंड का असर और बढ़ेगा।
तापान में गिरावट पिछले 2-3 दिनों से सूरज की लुका-छुपी चल रही है। ऐसे में धूप की आवाजाही बनी हुई है। इसके चलते दिन के तापमान गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मंगलवार को 29.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं, न्यूनतम तापमान मंगलवार के 13.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गिरकर 12.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। जोकि सामान्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस कम है।

अक्टूबर में सामान्य से 56% कम बारिश
मानसून के बाद 29 और 30 अक्टूबर को हुई बूंदाबांदी के बाद बारिश के रिकॉर्ड के थोड़ा सुधार हुआ है लेकिन सामान्य से अभी भी काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 18 नवंबर के बीच आगरा में सामान्य तौर पर 20.2 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन इस अवधि में केवल 8.9 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस तरह अक्टूबर में अब तक सामान्य से करीब 56 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
आगरा में 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में कुल 527.2 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी था। यानी पूरे मानसून सीजन में सामान्य से केवल 3.1 मिमी या करीब 1 प्रतिशत कम बारिश हुई।

हालांकि, मानसून के दौरान बारिश का वितरण एक जैसा नहीं रहा। कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि कई दिनों तक बारिश कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन में बारिश का आंकड़ा सामान्य के करीब रहा, लेकिन अक्टूबर में बारिश की कमी बनी हुई है।






















