सोना-चांदी के दाम इस साल में सबसे कम पर पहुंचे:अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती-वैश्विक उथल-पुथल का असर; स्टैंडर्ड सोना 1.25 लाख, चांदी 1.49 लाख रुपए

जयपुर36 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हो रहे बदलावों का असर भारतीय सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। कीमतों में लगातार गिरावट के चलते सोना इस साल के निचले स्तर पर पहुंच गया है।

जयपुर में सोना-चांदी की कीमत इस साल के सबसे कम स्तर पर पहुंच गई है। स्टैंडर्ड सोने की कीमत घटकर 1 लाख 25 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। वहीं चांदी टूटकर 1 लाख 49 हजार रुपए प्रति किलो पर आ गई है। दोनों कीमती धातुओं के भाव में आई इस गिरावट से बाजार में हलचल है।

सर्राफा कारोबारियों के अनुसार- अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों में बदलाव के चलते सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी दोनों धातुओं के भाव में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। ऐसे में निवेशकों और खरीदारों को बाजार की स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है।

जयपुर में सोने-चांदी के ताजा भाव

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार- स्टैंडर्ड सोने की कीमत घटकर 1 लाख 25 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं 22 कैरेट सोना 1 लाख 16 हजार 200 रुपए, 18 कैरेट सोना 97 हजार 500 रुपए और 14 कैरेट सोना 77 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता रहा। चांदी की कीमत भी टूटकर 1 लाख 49 हजार रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोना फिर महंगा होने की संभावना

सर्राफा व्यापारी राकेश खंडेलवाल ने बताया- आने वाले कुछ दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में दोनों तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सोने की कीमतों में गुरुवार से एक बार फिर तेजी आने की संभावना है। हालांकि अगले महीने बाजार में फिर बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

उनके अनुसार- फिलहाल बाजार में तेजी और गिरावट दोनों की संभावना बनी हुई है। ऐसे में सोने और चांदी में निवेश करने वाले लोगों को जल्दबाजी से बचना चाहिए। बाजार के रुख को समझकर ही फैसला लेना चाहिए।

निवेश से पहले बाजार के रुख पर नजर रखें

सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है। हालांकि बाजार में उतार-चढ़ाव अभी थमा नहीं है। सर्राफा कारोबारियों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की चाल, आर्थिक परिस्थितियों और निवेशकों की गतिविधियों का असर आने वाले दिनों में भी कीमतों पर रहेगा।

ऐसे में सोने-चांदी में निवेश करने वालों के लिए यह समय सावधानी बरतने का है। कीमतों में गिरावट के बाद खरीदारी का फैसला करने से पहले बाजार के रुझान और अपनी निवेश समय सीमा को ध्यान में रखना जरूरी है।

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links