देव दीपावली पर हर-हर महादेव से गूंज उठी काशी:दशाश्वमेध घाट पर 21 अर्चकों ने उतारी मां गंगा की महाआरती, मौजूद रहीं रिद्धि-सिद्धि

वाराणसी6 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
देव दीपावली पर काशी में ही भव्य गंगा आरती। - Dainik Bhaskar
देव दीपावली पर काशी में ही भव्य गंगा आरती।

धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में देव दीपावली का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर विश्व प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा विशेष महाआरती का आयोजन किया गया।

संध्या होते ही वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद के बीच 21 अर्चकों ने एक साथ मां गंगा की भव्य आरती उतारी, जिसे देख घाट पर मौजूद लाखों श्रद्धालु और देशी-विदेशी पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरे घाट को हजारों दीपों और रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया था। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरी काशी नगरी भक्तिमय हो उठी। ऊपर तस्वीर पर क्लिक कर देखें VIDEO में आरती की भव्यता

.

    Local NEWS

    Today Weather Update

    Our Group Site Links