- Hindi News
- National
- Pune Truck Accident | Bus Stop Students Hit By Speeding Truck CCTV
पुणे में बस-स्टॉप पर ट्रक ने छात्रों को रौंदा, VIDEO:3 की मौत; 6 घायल, टक्कर के बाद बैलेंस बिगड़ा, फिर भी ड्राइवर ट्रक लेकर भागा
- कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़ें छात्रों को टक्कर मार दी। हादसे में 3 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 6 घायल हो गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है।
CCTV फुटेज में एक सफेद ट्रक तेज रफ्तार से दूसरे वाहनों को ओवरटेक करते हुए दिखाई देता है। इसी दौरान ट्रक सड़क किनारे मुड़ता है और बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को टक्कर मार देता है।
टक्कर के बाद ट्रक कुछ पल के लिए ट्रक का बैलेंस बिगड़ता है, लेकिन ड्राइवर ट्रक को नहीं रोकता। ट्रक के साथ चल रहा एक ऑटो रिक्शा भी अनियंत्रित हो जाता है और सामने से आ रही कार से टकराने से बाल-बाल बचता है।
हादसे की 2 तस्वीरें…
ट्रक दूर से आता नजर आया

टक्कर मारकर भागा ट्रक

पुलिस बोली- ट्रक में डीजे का सामान लदा था
पुलिस के मुताबिक, ट्रक बोपदेव घाट की ओर से नीचे उतर रहा था। इसमें डीजे का सामान लदा हुआ था। येवलेवाड़ी इलाके में कॉलेज के मुख्य गेट के सामने ट्रक ने पहले आगे चल रही एक हुंडई कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क किनारे बस स्टॉप की ओर चला गया। वहां बस का इंतजार कर रहे छात्र इसकी चपेट में आ गए।
22 साल का ट्रक ड्राइवर अरेस्ट हुआ
पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक की पहचान 22 साल के प्रतीक मारुति चव्हाण के रूप में हुई है। वह पुरंदर के मालशिरस का रहने वाला है। उसे हिरासत में लेकर मेडिकल जांच के लिए ससून अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस की शुरुआती जांच में तेज रफ्तार के कारण चालक का ट्रक से नियंत्रण खोना हादसे की वजह बताया गया है। मामले की आगे जांच की जा रही है।






















