कार्तिक पूर्णिमा पर नेपाल जाने वाली ट्रेनों में भीड़:अररिया से भगवान वराह के दर्शन के लिए गए थे श्रद्धालु, ट्रेन में चढ़ने की जगह नहीं

अररिया21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

कार्तिक पूर्णिमा पर नेपाल के वराह क्षेत्र में भगवान वराह के दर्शन और पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज समेत सीमांचल के कई जिलों से हजारों लोग नेपाल रवाना हुए।

.

मंगलवार सुबह से देर रात तक ट्रेनों और बसों में भीड़ रही। कई ट्रेनों में चढ़ने तक की जगह नहीं मिली।

श्रद्धालु परिवार और समूहों के साथ भगवान वराह की पूजा के लिए नेपाल पहुंचे। अररिया जिले से जोगबनी जाने वाली ट्रेनों में पूरे दिन भीड़ रही। रेलवे स्टेशनों पर देर रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा।

ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलना पड़ा

वराह क्षेत्र पहुंचने के लिए श्रद्धालु पहले नेपाल जाते हैं। वहां से छोटे वाहनों में चतरा गद्दी पहुंचते हैं। इसके बाद उन्हें 12 से 15 किलोमीटर तक ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों पर पैदल चलना पड़ता है।

वराह क्षेत्र में भगवान वराह मंदिर के पास बहने वाली नदी में श्रद्धालु स्नान और ध्यान करते हैं। इसके बाद मंदिर में भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हैं।

प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं का रखा ध्यान

बुधवार सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं के वराह क्षेत्र पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिर परिसर में लोग पूजा-अर्चना में जुटे। भीड़ को देखते हुए रेलवे और नेपाल प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं का ध्यान रखा।

सीमांचल के लोगों के लिए वराह क्षेत्र की यात्रा आस्था और परंपरा से जुड़ी है। हर साल कार्तिक पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में लोग पहाड़ी रास्तों से होकर भगवान वराह के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links