बांका में नवविवाहिता की गोली लगने से मौत:घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार, 4 दिन पहले हुई थी ननद की शादी

बांका43 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बांका में मंगलवार की शाम गोली लगने से नवविवाहिता की मौत हो गई। घटना रजौन थाना क्षेत्र के मंझगाय-डरपा पंचायत अंतर्गत कैथा गांव की है।

.

मृतका की पहचान कैथा गांव निवासी रंजीत मंडल की पत्नी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोगों के फरार होने की बात सामने आई है।

वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे गोली मारकर की गई हत्या मान रही है।

6 माह पहले हुई थी शादी

झारखंड के गोड्डा जिला अंतर्गत खुर्द डुमरिया गांव निवासी मनोज कापड़ी ने अपनी बेटी लक्ष्मी कुमारी की शादी करीब छह माह पूर्व कैथा गांव निवासी सीताराम मंडल के बेटे रंजीत कुमार के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी।

डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि कैथा गांव में लक्ष्मी कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

सूचना मिलते ही डायल 112 के पुलिस पदाधिकारी मनोज मेहता पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां नवविवाहिता का शव पड़ा हुआ था और उसे गोली लगी थी।

इस दौरान ससुराल पक्ष के सभी लोग घर से फरार थे। घटना की सूचना मिलने पर मृतका की मां रीना देवी सहित मायके पक्ष के अन्य परिजन गांव पहुंचे। बेटी का शव देखते ही मां दहाड़ मारकर रोने लगी।

परिजनों के चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल से आई तस्वीरें…..

5 दिन पहले ननद की हुई थी शादी

मां बार-बार बदहवास होकर अपनी बेटी को याद कर रही थी। बताया जाता है कि बीते 20 नवंबर को मृतका की ननद की शादी हुई थी।

इस शादी समारोह में शामिल होने के लिए मायके पक्ष के लोग भी कैथा गांव आए थे।

शादी संपन्न होने के बाद मायके के अधिकांश लोग अपने घर लौट गए थे, जबकि मृतका की छोटी बहन राजनंदिनी अपनी बड़ी बहन के साथ ससुराल में ही रुक गई थी।

घर में पिछले एक सप्ताह से शादी का माहौल था। टेंट और मंडप अभी लगे हुए थे। शादी समारोह में शामिल महिलाओं के हाथों की मेहंदी का रंग भी पूरी तरह नहीं उतरा था कि घर से नवविवाहिता की अर्थी उठ गई।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links