दरभंगा में महिला से यौन शोषण:प्रेग्नेंट होने पर युवक ने शादी से किया इनकार, FIR दर्ज; 2 बच्चों की मां है पीड़िता

दरभंगा56 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

दरभंगा में एक महिला से यौन शोषण का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना में मधुपुर गांव निवासी सरोज साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी युवक फरार है।

.

थाना को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि सरोज साह ने उसे शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई तो उसने शादी करने का दबाव बनाया, लेकिन उसने इनकार कर दिया।

महिला थाना में मामला दर्ज।
महिला थाना में मामला दर्ज।

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी

जानकारी के मुताबिक पीड़िता दो बच्चों की मां है। वह अपने पहले पति और दोनों बच्चों को छोड़कर आरोपी युवक के साथ कमतौल थाना क्षेत्र में ही एक किराए के मकान में रह रही थी। उसके दोनों बच्चे फिलहाल अपने पिता के साथ रह रहे हैं।

पति के साथ रहने के दौरान ही महिला की सरोज से जान-पहचान हुई थी। आरोपी युवक की उम्र करीब 21 वर्ष बताई जा रही है, जबकि महिला की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 30 साल से अधिक है।

आवदेन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।
आवदेन के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

आरोपी के घर पर छापेमारी

वहीं, इस संबंध में महिला थाना प्रभारी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने बताया कि आवेदन के आधार पर 21 नवंबर 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बुधवार को बीएनएस की धारा 183 के तहत न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। मामले में आरोपी के घर पर छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला। छानबीन की जा रही है।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Bihar News

Today Weather Update

Our Group Site Links