- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Anant Singh Daughter Wedding | Grand Marriage Celebration In Patna
LIVEहाथी पर चढ़कर समधी मिलन करेंगे अनंत सिंह:JDU से निकाले जाने के बाद ललन से पहली मुलाकात: बेटी की शादी में बृजभूषण भी पहुंचे
- कॉपी लिंक

मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की ऋषिकेश कुमार के साथ आज शादी है। ये शादी अनंत सिंह के पैतृक गांव नदवां में होगी।
अनंत सिंह हाथी पर चढ़कर समधी मिलन करेंगे। इसके लिए दो हाथी लाए गए है। वेडिंग के लिए भव्य पंडाल बना है। मेहमानों के लिए 25 बीघे में पंडाल बनाया गया है। VIP मेहमानों के लिए अलग पंडाल तैयार किया गया है। यहां 30 स्टॉल लगाए गए हैं। मोकामा विधायक का दावा है कि 4 लाख से ज्यादा लोगों के खाने का इंतजाम है।
खाने को तैयार करने के लिए 300 से अधिक चूल्हे लगाए गए हैं। करीब 500 हलवाई और कारीगर खाना तथा मिठाइयां बनाने में जुटे हैं। हेलीकॉप्टर से आने वाले मेहमानों के लिए 3 हेलीपैड तैयार किए गए हैं।
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अनंत सिंह की बेटी की शादी में आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। जदयू से निकाले जाने के बाद दोनों की पहली मुलाकात है।






















