- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Patna PMCH Clash | Judge And Doctors Dispute, Hospital Vandalism
PMCH में जज और डॉक्टरों के बीच मारपीट:न्यायाधीश की गाड़ी का शीशा तोड़ा, ICU गेट पर चप्पल खोलने को लेकर हुआ विवाद
- कॉपी लिंक

पटना के PMCH के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों और जज के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान डॉक्टरों ने जज की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर जज की एक परिचित महिला अपने मरीज से मिलने पहुंची। इस दौरान उन्होंने ICU गेट के बाहर चप्पल खोल दी, लेकिन वहां मौजूद गार्ड ने चप्पल हटा दी। इसके बाद से दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।
कहासुनी के दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर पहुंचे तो महिला के जज को फोन पर घटना की सूचना दी। फिर जज भी पहुंच गए। फिर जमकर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हुई। कैंपस में खड़ी जज की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।
इस घटना से अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पीरबहोर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल कैंपस में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।
घटना से जुड़ी कुछ तस्वीरें….



चप्पल को लेकर शुरू हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि जज की एक परिचित महिला किसी मरीज को देखने पहुंची थीं। मरीज से मिलने के लिए उन्होंने गेट पर अपनी चप्पल खोल दी थी। गेट पर मौजूद गार्ड ने उनकी चप्पल हटा दी।
इसी बात को लेकर महिला और गार्ड के बीच बहस शुरू हो गई। धीरे-धीरे विवाद बढ़ने लगा और अस्पताल के डॉक्टर भी वहां जुट गए। महिला मोबाइल से वीडियो रिकॉर्ड करने का प्रयास की। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।
पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज
घटना की सूचना मिलने पर जज भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद डॉक्टरों और जज के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई।
मामला बढ़ने पर पुलिस ने जज को सुरक्षा के बीच PMCH कैंपस से बाहर निकाला और थाने लेकर पहुंची। दोनों पक्षों की ओर से पीरबहोर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। गाड़ियों में तोड़फोड़ किसने की, इसकी भी जांच की जा रही है।






















