- Hindi News
- Local
- Bihar
- Patna
- Phulwari sharif
- Phulwari Sharif Murder Case | Youth Found Dead In Alampur Field
पटना के फुलवारीशरीफ में युवक की गोली मारकर हत्या:बुधवार रात से था लापता, पिटाई के निशान; पेट और कान के पीछे मारी दो गोलियां
- कॉपी लिंक

पटना में फुलवारीशरीफ के आलमपुर गांव में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय युवक ओमप्रकाश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के पास आलमपुर मुर्गी फार्म के नजदीक खेत में मिला। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हत्या से पहले युवक की बेरहमी से पिटाई भी की गई थी। उ
मृतक की पहचान आलमपुर निवासी विष्णु राय के पुत्र ओमप्रकाश (22) के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, ओमप्रकाश पढ़ाई करता था और क्रिकेट खेलने में उसकी रुचि थी।
बुधवार रात से था लापता
बताया गया कि ओमप्रकाश बुधवार रात से लापता था। परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश कर रहे थे। गुरुवार सुबह खेत में उसका शव देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
पेट और कान के पीछे मारी गईं गोलियां
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ओमप्रकाश को दो गोलियां मारी गई थीं। एक गोली पेट में और दूसरी कान के पीछे लगी थी। आशंका है कि गोली मारने से पहले उसकी पिटाई की गई थी।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू की है। पुलिस हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी गुलाम शाहबाज आलम ने बताया कि पहली नजर में मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















