- Hindi News
- Local
- Bihar
- Supaul
- Supaul Pickup Accident | Child Dies During Treatment After Hit
पिकअप की टक्कर से 3 साल के बच्चे की मौत:सुपौल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, चालक फरार
- कॉपी लिंक

सुपौल में पिकअप की टक्कर से 3 साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र में मल्हनी पंचायत के सिमरा गांव में हुई।
मृतक की पहचान सिमरा गांव निवासी राहुल कुमार के बेटे रोशन कुमार(3) के रूप में हुई है।
मंगलवार की रात बालक को अज्ञात पिकअप वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे तुरंत सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद मासूम की जान नहीं बचाई जा सकी।
बच्चे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
रोशन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में कुछ देर पहले तक बच्चे की किलकारियां गूंजती थीं, वहां अब चीख-पुकार और मातम पसरा हुआ है। मां-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस
थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार नंदन ने बताया कि हादसे के बाद फरार पिकअप चालक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
खबर अभी बाकी है!

- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट






















