चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का संचालन कंपनी को सौंपने की तैयारी:प्लेटफॉर्म टिकट ₹20 करने का प्रस्ताव, तीसरी बार टेंडर जारी; 30 दिसंबर तक आवेदन

चंडीगढ़1 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन।  - Dainik Bhaskar
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन।

चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य पूरा होने में करीब एक महीने का समय बचा है। इससे पहले रेल भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) ने स्टेशन की सुविधाओं का संचालन निजी कंपनी को सौंपने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

.

इसके लिए 16 नवंबर को तीसरी बार टेंडर जारी किया गया है। कंपनियां 30 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगी। उम्मीद है कि जनवरी से चयनित कंपनी स्टेशन की सुविधाओं का संचालन संभाल लेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस बार टेंडर प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा गया है। इसमें कमाई और खर्चों से जुड़ी व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग टेंडर जारी किए गए हैं।

इससे अधिक कंपनियों के भाग लेने की उम्मीद है। इससे पहले सितंबर 2025 और अप्रैल 2026 में भी टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन दोनों बार एक या दो कंपनियों ने ही रुचि दिखाई थी। इसी वजह से अब टेंडर प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।

प्लेटफॉर्म टिकट 10 से बढ़कर 20 रुपए स्टेशन का संचालन निजी कंपनी के हाथों में जाने के बाद प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत बढ़ने की संभावना है। फिलहाल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट 10 रुपए का है। अनुमान है कि निजी कंपनी के संचालन संभालने के बाद इसे बढ़ाकर 20 रुपए किया जा सकता है।

इसके लिए भोपाल के वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन हबीबगंज का उदाहरण दिया जा रहा है। वहां निजी कंपनी को संचालन सौंपने के बाद प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 20 रुपए कर दी गई थी।

टिकट और पार्सल बुकिंग रेलवे के पास रहेगी

योजना के तहत रेलवे टिकट और पार्सल बुकिंग को छोड़कर स्टेशन की लगभग सभी सुविधाओं का संचालन निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। इसमें फूड कोर्ट, पार्किंग, विज्ञापन, क्लॉक रूम, रिटायरिंग रूम, वॉशरूम, कैंटीन और स्टेशन परिसर की सफाई जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं। हालांकि, पार्किंग, वॉशरूम और कैंटीन के टेंडर पहले ही जारी किए जा चुके हैं।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links