बिलासपुर जोन की ट्रेनों में 858 कोच जोड़े:61 स्थायी और 797 अस्थायी कोच लगाए गए; रेलवे का दावा- वेटिंग टिकट हुए कंफर्म

बिलासपुर21 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक

बिलासपुर जोन में वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को कंफर्म बर्थ देने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने पिछले दो साल में अलग-अलग ट्रेनों में 858 अतिरिक्त कोच लगाए हैं। इनमें 61 कोच स्थायी और 797 कोच अस्थायी रूप से जोड़े गए हैं। वहीं, मौजूदा वित्त वर्ष में

.

रेलवे के मुताबिक, किसी ट्रेन में यात्रियों की संख्या बढ़ने और वेटिंग लिस्ट लंबी होने पर अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। इससे नई ट्रेन चलाए बिना ही उसी ट्रेन में ज्यादा यात्रियों को सीट और बर्थ मिल जाती है।

मांग के हिसाब से लगाए जाते हैं कोच

रेलवे हर ट्रेन में यात्रियों की संख्या और वेटिंग टिकट की स्थिति पर नजर रखता है। जिस ट्रेन में किसी श्रेणी में लगातार वेटिंग रहती है, उसमें उसी श्रेणी के अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं।

कोच दो तरह से बढ़ाए जाते हैं। अस्थायी व्यवस्था के तहत त्योहार, छुट्टियों और भीड़ वाले दिनों में जरूरत के हिसाब से कुछ तारीखों के लिए अतिरिक्त कोच लगाए जाते हैं। भीड़ कम होने पर उन्हें हटा दिया जाता है।

वहीं, किसी ट्रेन में लंबे समय तक यात्रियों की संख्या ज्यादा रहने पर उसमें स्थायी रूप से कोच बढ़ाए जाते हैं।

2025-26 में 517 कोच जोड़े गए

रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2025-26 में 26 कोच स्थायी और 491 कोच अस्थायी रूप से लगाए गए। वहीं, 1 अप्रैल से 15 नवंबर 2026 तक 35 कोच स्थायी और 306 कोच अस्थायी रूप से जोड़े गए।

स्थायी रूप से जोड़े गए 35 कोच में 28 डेमू, 4 मेमू और 3 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के कोच शामिल हैं।

विद्यार्थियों और रोज सफर करने वालों को फायदा

रेलवे का कहना है कि मेमू और डेमू ट्रेनों में स्थायी रूप से कोच बढ़ाने से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडल के यात्रियों को फायदा मिल रहा है। इससे विद्यार्थियों, कामगारों और छोटे व्यापारियों को रोज सफर करने में सुविधा हो रही है।

वहीं, त्योहारों और छुट्टियों के दौरान अतिरिक्त कोच लगाने से वेटिंग लिस्ट वाले हजारों यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिल सकी।

तय सीमा से ज्यादा नहीं जोड़ सकते कोच

रेलवे के मुताबिक, हर ट्रेन में कोच जोड़ने की एक तय सीमा होती है। यह सीमा प्लेटफॉर्म की लंबाई, इंजन की क्षमता और पिट लाइन की लंबाई के आधार पर तय होती है। इससे ज्यादा कोच नहीं लगाए जा सकते। जिन ट्रेनों में पहले से पूरी क्षमता के कोच लगे हैं, उनमें यात्रियों की संख्या बढ़ने पर विशेष ट्रेन चलाने जैसे विकल्पों पर विचार किया जाता है।

कोच बढ़ाने के फायदे

ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ मिलती है।

एक ही ट्रेन में ज्यादा लोग सफर कर सकते हैं।

यात्रियों को आरामदायक सफर मिलता है।

त्योहारों और छुट्टियों में भीड़ कम करने में मदद मिलती है।

रोज सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलती है।

नई ट्रेन चलाए बिना मौजूदा संसाधनों से ज्यादा यात्रियों को सुविधा दी जा सकती है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links