पराली की गांठें बना रहा युवक बेलर मशीन में फंसा:मौत, फतेहाबाद के खेत में मामा के साथ काम कर रहा, शरीर के टुकड़ें मिले

फतेहाबाद3 घंटे पहले
  • कॉपी लिंक
मृतक युवक विनोद का फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar
मृतक युवक विनोद का फाइल फोटो।

फतेहाबाद के सनियाना-पारता लिंक मार्ग के पास खेत में पराली की गांठें बनाते समय 32 वर्षीय युवक की बेलर मशीन में फंसने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

.

मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई, वह फतेहाबाद के चिदड़ गांव का रहने वाला था। विनोद अपने मामा बजरंग के साथ खेतों में पराली की गांठें बनाने का काम करता था। मंगलवार की रात दोनों सनियाना गांव के पारता रोड पर किसान गुरदीप सिंह के खेत में काम कर रहे थे।

मामा सो गया, लेकिन युवक करता रहा काम

रात करीब 12 बजे बजरंग खेत में सो गया, जबकि विनोद ट्रैक्टर से बेलर जोड़कर गांठें बनाने लगा। करीब 3:30 बजे बजरंग उठा तो ट्रैक्टर चल रहा था, लेकिन विनोद वहां नहीं था।

बजरंग ने सोचा कि विनोद लघुशंका के लिए गया होगा। वह ट्रैक्टर पर बैठकर बेलर चलाने लगा। तभी मशीन का नट आवाज करने लगा और बेलर जाम हो गया।

मृतक युवक विनोद का फाइल फोटो।
मृतक युवक विनोद का फाइल फोटो।

बेलर के अंदर फंसे मिले शरीर के टुकड़े

बजरंग ने ट्रैक्टर से उतरकर बेलर खोला तो अंदर खून और विनोद के शरीर के टुकड़े मिले। उसने खेत के मालिक और बेलर मशीन के मालिक को फोन किया। डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची।

थाना भूना प्रभारी सब इंस्पेक्टर कंवरपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू की। विनोद की कोई संतान नहीं थी। वह पत्नी को पीछे छोड़ गया है।


LockIcon
Content blocker

अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर

DB QR Code
एप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करेंDownload android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
पूरी खबर पढ़ें ऐप परप्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links