बहादुरगढ़ में 6502 गज जमीन की रजिस्ट्रियों में फर्जीवाड़ा:टुकड़ों में बेचने के लिए फर्जी आईडी बनाई; अवैध कॉलोनी बसाने का आरोप

झज्जर11 मिनट पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुरगढ़ निर्दलीय विधायक राजेश जून पर पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने उठाए सवाल। - Dainik Bhaskar
बहादुरगढ़ निर्दलीय विधायक राजेश जून पर पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने उठाए सवाल।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में प्रॉपर्टी आईडी के कथित फर्जीवाड़े से अवैध कॉलोनी विकसित करने और जमीन की रजिस्ट्रियां करवाने का मामला सामने आया है। कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र जून ने निर्दलीय विधायक राजेश जून पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अग्रवाल

.

गोदाम वाली जमीन को टुकड़ों में बेचने के लिए फर्जी आईडी बनाने का आरोप

राजेंद्र जून के अनुसार, अग्रवाल कॉलोनी में 6502 वर्ग गज जमीन पर पहले गोदाम बना हुआ था। आरोप है कि जमीन को छोटे-छोटे टुकड़ों में बेचने के लिए कथित तौर पर फर्जी प्रॉपर्टी आईडी तैयार करवाई गईं और इनके आधार पर रजिस्ट्रियां कराई गईं।

पूर्व विधायक का दावा है कि जमीन की मूल प्रॉपर्टी आईडी आज भी वास्तविक मालिकों के नाम दर्ज है, जबकि अलग-अलग हिस्सों की रजिस्ट्री के लिए दूसरी प्रॉपर्टी आईडी का इस्तेमाल किया गया।

राजेंद्र जून ने दावा किया एसडीएम अभिनव सिवाच की ओर से नगर परिषद को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है।
राजेंद्र जून ने दावा किया एसडीएम अभिनव सिवाच की ओर से नगर परिषद को शो-कॉज नोटिस भी जारी किया गया है।

29 अवैध प्रॉपर्टी आईडी होने का दावा

राजेंद्र जून ने दावा किया कि मामले में अब तक 7 फर्जी प्रॉपर्टी आईडी सामने आई हैं, जबकि कुल 29 अवैध आईडी का मामला है। उन्होंने बताया कि एसडीएम अभिनव सिवाच की ओर से नगर परिषद को शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है। इसमें 4 प्रॉपर्टी आईडी को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

पूर्व विधायक का आरोप है कि ये चारों प्रॉपर्टी आईडी निर्दलीय विधायक राजेश जून की पत्नी सुनीता के नाम पर दर्ज हैं।

नगर परिषद और तहसील अधिकारियों की भूमिका की जांच की मांग

पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जमीन के मूल मालिकों से सौदा करने के बाद उसे अलग-अलग हिस्सों में बेचने के लिए पूरा खेल रचा गया। उन्होंने प्रॉपर्टी आईडी तैयार करने से लेकर जमीन की रजिस्ट्रियां होने तक की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। साथ ही नगर परिषद और तहसील के अधिकारियों की भूमिका की जांच करवाने की मांग की है।

बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून।
बहादुरगढ़ से विधायक राजेश जून।

एक महीने का अल्टीमेटम, हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

राजेंद्र जून ने कहा कि निर्दलीय विधायक राजेश जून ने प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार को समर्थन दे रखा है। ऐसे में सरकार को राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर मामले की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए।

उन्होंने सरकार को कार्रवाई के लिए एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। चेतावनी दी कि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वह हाईकोर्ट जाएंगे। इसके अलावा कांग्रेस विधायकों के माध्यम से यह मुद्दा विधानसभा में भी उठवाया जाएगा।

राजेश जून बोले- आरोप निराधार, कानूनी जवाब दूंगा

निर्दलीय विधायक राजेश जून ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक राजेंद्र जून के आरोपों का वह कानूनी रूप से जवाब देंगे और कानून के तहत अपना पक्ष रखेंगे।

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
पूरी खबर पढ़ें ऐप पर
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

खबर अभी बाकी है!

पूरी खबर पढ़ें दैनिक भास्कर ऐप पर। साथ पाएं तेज अपडेट और बेहतर रीडिंग अनुभव
Scan QR to download app
ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Download android app - Dainik BhaskarDownload ios app - Dainik Bhaskar
  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट
प्रीमियम मेंबर है तो लॉगिन करें

Local NEWS

Today Weather Update

Our Group Site Links